Saharanpur Crime News : प्रेमिका से दोबारा बात की तो दोस्त ने कर दी ह्त्या, दो साथियों समेत युवती का दुसरा प्रेमी गिरफ्तार 

Saharanpur Crime News

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने दो दिन पहले हुई पॉलिटेक्निक छात्र गौरव की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने न सिर्फ अपना गुनाह कबूल कर लिया है है बल्कि ह्त्या की वजह भी बताई है। वजह ऐसी कि जो फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। पॉलिटेक्निक के छात्र की हत्या के पीछे लव स्टोरी बताई है। हत्यारे युवक और मृतक का एक ही युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। गौरव और युवती…

मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया – चुघ

चंडीगढ़, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने अमृतसर में मजीठा मंडी में व्यापारियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए 10 वर्षों में जो कार्य किए हैं वह अभूतपूर्व है। चुघ ने कहा कि किसान और व्यापारी वर्ग हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मोदी सरकार के कार्यकाल में व्यापार और उद्योग आसानी से लगाए जा सके इसके लिए मोदी सरकार ने युद्ध स्तर पर कार्य किया है। इसी का परिणाम है कि आज…

निर्वाचन आयोग की टीम ने लिया पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायजा

लुधियाना, 24 मई। डिप्टी चुनाव कमिशनर हिरदेश कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के एक शिष्टमंडल ने शुक्रवार को लोक सभा मतदान- 2024 के लिए चुनाव तैयारियों का जायज़ा लिया।  डिप्टी चुनाव कमिश्नर हिरदेश कुमार के साथ पंजाब और हरियाणा के विशेष व्यय निगरान, बी. आर. बालकृष्ण, निर्वाचन आयोग के सचिव सौम्यजीत घोष, पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी, ए. डी. जी. पी- कम- राज्य पुलिस नोडल अफ़सर एम. एफ. फारूकी और अन्य मौजूद थे।  मीटिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने सभी चुनाव अबज़रवरों, ज़िला…

यमुनोत्री क्षेत्र में ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए पहल

उत्तरकाशी, 24 मई। यमुनोत्री धाम एवं इसके आखिरी पड़ावों के ठोस कूडे़ के सुरक्षित निस्तारण के लिए जानकीचट्टी में नवनिर्मित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। आधुनिक प्लाज्मा तकनीक से युक्त इस प्लांट ने यात्राकाल शुरू होने के साथ ही नियमित रूप से काम करना शुरू कर दिया है और इसमें रोजाना एक टन तक ठोस कूड़े का निस्तारण करने की व्यवस्था है। यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी सहित आस-पास के क्षेत्रों में यात्राकाल में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक एवं अन्य प्रकार का ठोस कूड़ा एकत्र होता…

चार धाम यात्रा – लापरवाह अफसरों पर सीएम ने गड़ाई निगाह

नई दिल्ली, 24 मई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा पर अपनी पैनी निगाह लगा दी है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यात्रा से जुड़े अफसर अपनी जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाएं अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर सीधी कार्रवाई होगी। धामी शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए एसीएस आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी गठन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि चार धाम यात्रा…

हरियाणा की प्रगति के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करें प्रदेशवासी – दुष्यंत

चंडीगढ़, 24 मई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों से 25 मई को बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रत्येक मतदाता प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव का हिस्सा बने और अपना वोट जरूर डाले। दुष्यंत चौटाला ने जनता का सहयोग मांगते हुए कहा कि जननायक चौ देवीलाल की नीतियों पर चलने वाली जेजेपी ने किसान, कमेरे सहित प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने की दिशा में काम करके दिखाया है इसलिए संसद में हरियाणा की आवाज…

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी निगाह

चंडीगढ़, 24 मई। प्रदेश में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्व हरियाणा पुलिस के रडार पर रहेंगे। ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बात हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने कहा कि 25 मई को प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान है, ऐसे में कानून व्यवस्था बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं…

Lok Sabha Election : बिहार जाते वक्त रास्ता भटका सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, चुनाव प्रचार के लिए निकले थे सीएम योगी 

Lok Sabha Election

Lok Sabha Election : गुरूवार को बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर रास्ता भटक गया। जिसके चलते सीएम योगी को जिस जगह बाद में जाना था वहां पहले पहुँच गए। हालांकि समय रहते पॉयलट ने सब कुछ कंट्रोल कर लिया। जिससे हेलीकॉप्टर को सही दिशा मिल गई। यही वजह रही कि सीएम योगी चम्पारण में आयोजित रैली में डेढ़ घंटा देरी से पहुँच पाए। जहां उन्होंने छटवें चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म होने से कुछ मिनटों पहले जनसभा को संबोधित किया। सीएम…

Naresh Tikait Appeared in Court : सहारनपुर की अदालत में पेश हुए BKU अध्यक्ष नरेश टिकैत, 14 साल पुराने मामले में मिली जमानत

BKU Naresh Tikait

सहारनपुर : शुक्रवार को सहारनपुर की सड़कों पर भारतीय किसान यूनियन से जुड़े किसानों का कब्जा रहा है। कई जिलों के पदाधिकारी और किसान यूनियन नेताओं का दिल्ली रोड़ पर जमावड़ा लगा रहा। क्योंकि 14 साल पुराने एक मामले में NBW वारंट जारी होने पर किसान यूनियन अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत अदालत में पेश होने सहारनपुर पहुंचे थे। जहां पेशी पर आये चौधरी नरेश टिकैत का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है। इस दौरान उनके साथ भारतीय किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी भी मौजूद रहे।…

केंद्र ने चार धाम पर डेली रिपोर्ट की तलब

देहरादून, 23 मई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चार धाम यात्रा से जुड़े मुद्दों पर नजर रखने के लिए उत्तराखंड सरकार से डेली बेसिस पर रिपोर्ट तलब कर ली है। यह रिपोर्ट तब तलब की गई जब राज्य में चार धामों पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ने से सिस्टम को संभालना एक चुनौती बना हुआ है। केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने यह रिपोर्ट गुरुवार को उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक के दौरान मांगी। उन्होंने मुख्य सचिव को धामों, यात्रा मार्गां एवं…