धामी ने की मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात

नई दिल्ली, 8 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने जोशी से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

चारधाम यात्रा मार्ग पर बनेंगे स्टेट गेस्ट हाउस

देहरादून, 8 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखंड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड निवास में पहाड़ी शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड निवास के निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से बातचीत…

चार धाम यात्रा मार्ग पर मिलावटी सामान पर कसा शिकंजा

देहरादून, 8 जून। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड की सख्ती का असर चारधाम यात्रा मार्गों और पर्यटन स्थलों में दिखाई दे रहा है।  खाद्य विभाग की टीमों के लगातार चल रही छापामार कार्रवाई, जगत जागरूकता अभियानों का असर है कि इस बार मिलावटी खाद्य पदार्थों और सामान पर काफी हद तक रोक लग गई है। विभाग के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले ही विभाग ने व्यापक तैयारियां कर ली थी।  उन्होंने बताया कि पिछली यात्राओं से मिले फीडबैक को…

पीजी स्कॉलरशिप स्कीम के लिए फंड जारी

चंडीगढ़, 8 जून। पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस. सी स्टूडैंट्स स्कीम साल 2023- 24 के बकाया रहते 117346 छात्रों के लिए 91.46 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार के हिस्से के तौर पर जारी कर दी है। इस संबंध में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति के बच्चों को शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य ज्यादा गरीब परिवारों के विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करने के लिए सहायता प्रदान…

Modi Sarkar Part 3 : मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जयंत चौधरी, शपथ ग्रहण के लिए आया बुलावा, 10 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो रही चैधरी परिवार की वापसी 

Modi Sarkar Part 3

Modi Sarkar Part 3 : रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को मोदी सरकार पार्ट 3.0 का हिस्सा बनने का मौका मिलने जा रहा है। भाजपा हाईकमान की ओर से जयंत चौधरी को शपथ ग्रहण के लिए बुलावा आ गया है। जिसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। 10 साल बाद चौधरी परिवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जाने का मौका दस साल बाद मिलने जा रहा है। 2014 से पहले मनमोहन सरकार में चौधरी अजित सिंह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री…

हरियाणा में 50,000 नई नौकरियों की घोषणा

चंडीगढ़, 8 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज राज्य के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही विभिन्न श्रेणियों में 50,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, युवाओं को ग्रुप-डी की नौकरियां भी दी जाएंगी। मुख्यमंत्री की यह घोषणा हरियाणा में रोजगार के अवसर प्रदान करने और युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।         नायब सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के नए चेयरमैन हिम्मत सिंह से…

हिम्मत सिंह ने ली H.S.S.C. के नए चेयरमैन के रूप में शपथ

चंडीगढ़, 8 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज यहां हिम्मत सिंह को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के नये चेयरमैन के पद की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हिम्मत सिंह ने निष्ठा, पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और कहा कि वे आयोग की गरिमा को बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और योग्यता के आधार पर चयन हो और यही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। हिम्मत सिंह एचएसएससी के चेयरमैन नियुक्त होने से पहले हरियाणा महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप…

जेजेपी की सभी इकाईयां भंग

चंडीगढ़, 8 जून। जननायक जनता पार्टी ने अपनी सभी प्रमुख इकाईयों को भंग कर दिया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श करके यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जेजेपी ने तुरंत प्रभाव से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, सभी जिला व हलका स्तरीय कार्यकारिणी को भंग किया है। हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी पदमुक्त कर दिया गया है। अब जेजेपी जल्द नए पदाधिकारियों की घोषणा करेगी। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि…

NEET Result 2024 : NEET यूजी के रिजल्ट के बाद टॉपर्स को लेकर उठे सवाल, एनटीए ने आरोपों को किया खारिज

NEET Result 2024

NEET UG 2024 : नीट यूजी परिणाम के बाद पनपा विवाद इतना बढ़ गया कि एनटीए को आनन फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलानी पड़ी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए एनटीए अधिकारीयों ने आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया है। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें इस मुद्दे पर एक अभ्यावेदन भी मिला है। जिसके कारण एनटीए को उन सभी छात्रों को पांच अंक देने पड़े जिन्होंने दो विकल्पों में से एक को चिह्नित किया था। जिसके चलते कुल 44 छात्रों के अंक 715 से बढ़कर 720…

Saharanpur News : दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर एसएसपी की कोठी पर जताया मालिकाना हक, जांच में हुआ बड़ा खुलासा 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अजीबों गरीब मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसएसपी की कोठी पर न सिर्फ मालिकाना हक जताया है बल्कि किराया देने की मांग की है। इतना ही नहीं किराया न देने पर कोठी को खाली कराने की धमकी दी है। जबकि अंग्रेजों की जमाने की यह कोठी 1889 से एसएसपी के नाम आवंटित है। देहरादून रोड़ पर बनी इस कोठी की कीमत 150 करोड़ ज्यादा बताई जा रही है। शायद यही वजह है की कुछ लोगों दस्तावेजों के साथ…