Sakshi Malik Retired From Wrestling : महिला खिलाड़ी साक्षी मलिक ने रोते हुए लिया कुश्ती से संन्यास, खिलाड़ी के आंसुओं का जिम्मेदार कौन?
Published By Anil Katariya
नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी गठित, रोशन लाल सैनी जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार पुंडीर और अनिल कटारिया कोषाध्यक्ष मनोनीत
भारतीय कुश्ती संघ निलंबित
साक्षी के ऐलान के बाद भारतीय खेल मंत्रालय ने भी फैसला लिया। उसने नवनियुक्त भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया है। कुश्ती संघ के अध्यक्ष के पद पर बृजभूषण शरण का ही करीबी संजय सिंह चुनाव जीता था। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद दिग्गज पहलवान और देश की शान साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुश्ती छोड़ने का एलान कर दिया था। उनके बाद बजंरग पूनिया ने पद्मश्री लौटा दिया था। इस हलचल ने सियासी गलियारों में भी तहलका मचा दिया था। उसी की मद्देनजर कल शाम प्रियंका गांधी साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया से मिलने उनके घर पहुंची थी। इन सब कारणों से कहीं ना कहीं भाजपा पर दबाव बना। माना जा रहा है कि उसी के तहत कुश्ती संघ की नई टीम के निलंबन का फैसला लिया गया। हालांकि यह बात और है कि कारण कुछ और बताए गए। Sakshi Malik Retired From Wrestling
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में माननीय उपराष्ट्रपति जयदीप धनखड़ की मिमिक्री की चर्चा खूब हो रही है। खुद उपराष्ट्रपति और भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि यह उपराष्ट्रपति पद का अपमान हुआ है। उनके मुताबिक जिसको जाटों और किसानों के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल लाज़मी है कि जब करीब एक साल तक किसान सर्दी गर्मी और बरसात में दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए थे और जिनमें से करीब 750 किसानों ने अपनी जान गवाकर कुर्बानी दी थी। क्या तब किसानों और जाटों का अपमान नहीं हुआ था? Sakshi Malik Retired From Wrestling