हथिनीकुंड बैराज से नदी में कूदी युवती, जाल में फंसा मिला शव, देखें लाइव वीडियो: – Yamunanagar News

गुरुवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी

यमुनानगर : यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज स्थित पश्चिमी यमुना नहर में गुरुवार को एक 19 वर्षीय युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली। चार घंटे की तलाश के बाद देर रात बैराज से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर में लगे जाल में युवती का शव मिला। युवती की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती सहारनपुर के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दो-तीन घंटे तक बैराज के किनारे टहलती रही और किसी से फोन पर बात करते हुए झगड़ती रही। इसके बाद वह अपना बैग नहर किनारे छोड़कर पश्चिमी यमुना नहर की सीढ़ियों पर खड़ी हो गई। वहां मौजूद लोगों और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। कुछ ही देर में उसने नहर की ओर पीठ कर ली और पानी में छलांग लगा दी। कुछ युवकों ने रस्सी के सहारे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज़ बहाव के कारण वे असफल रहे।

घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड के अनुसार, मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले की निवासी शिवानी के रूप में हुई है। लड़की गुरुवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुँची। वह सुबह करीब 11 बजे हथिनीकुंड बैराज पहुँची। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लड़की नहर में कूदती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस को नहर किनारे मिले बैग से लड़की का आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले के रतनपुर कल्याणपुर गाँव की निवासी के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, आधार कार्ड में लड़की का नाम शिवानी था, जो सहारनपुर ज़िले की निवासी है। पुलिस ने लड़की के परिजनों को सूचित कर दिया है। उसका पोस्टमॉर्टम आज जगाधरी सिविल अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां आज शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts