विजॉय कुमार सिंह ने सीएम के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला

चंडीगढ़, 1 जनवरी। सीनियर आईएएस विजॉय कुमार सिंह ने आज राज्य सरकार के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव के तौर पर पद संभाला। पद संभालने के  बाद मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को साफ-सुथरा, असरदार, प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेही वाला शासन मुहैया करवाने पर जोर दिया जाएगा। विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि राज्य सरकार की स्कीमों का लाभ लोगों को मिलना यकीनी बनाया जाए।

विशेष मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, औद्योगिक विकास और अन्य क्षेत्रों की तरफ और ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने नागरिक केंद्रित सेवाओं का लाभ निर्धारित समय के अंदर लोगों तक पहुंचाने को यकीनी बनाने के लिए कहा।

विजॉय कुमार सिंह ने कहा कि सिविल, पुलिस और अन्य विभागों के दरमियान बेहतर तालमेल भी यकीनी बनाया जाना चाहिए जो सरहदी राज्य के व्यापक हित में है।

बताने योग्य है कि विशेष मुख्य सचिव जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के सीनियर अधिकारी हैं, ने राज्य और केंद्र सरकारों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी निभाई है। साल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी केंद्र सरकार में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव, वस्त्र मंत्रालय में विशेष सचिव, रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी विभाग में सचिव के पद पर काम किया है। उनको लोक सेवा के प्रति सक्रिय और जवाबदेही वाली पहुँच रखने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts