S.D.G. Index 2023-24 में देशभर में टॉप पर उत्तराखंड

देहरादून, 12 जुलाई। उत्तराखंड ने एक बड़ा हासिल मुकाम हासिल करते हुए पूरे देश में एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट में टॉप रैंक हासिल किया है।

यह खुलासा नीति आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट में हुआ है।

रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेश की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और सहयोग से ये उपलब्धि हासिल हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार के विकासोन्मुखी प्रयासों से आज हमारा प्रदेश अग्रणी राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्य (SDG INDEX) 2023-2024 की रिपोर्ट में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्राप्त करना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सरकार में कैबिनेट के सहयोगियों, शासन प्रशासन के अधिकारियों को भी बधाई दी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ ‘विकसित उत्तराखंड’ की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। राज्य में पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करते हुए सर्वस्पर्शी एवं सर्वांगीण विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts