आगरा : यूपी एटीएस की हिरासत में आए पाकिस्तानी जासूस रविंद्र कुमार उर्फ रविंद्र कुमार सूरी की करतूतों के बारे में सुनकर पड़ोसी और स्थानीय लोग हैरान हैं। आखिर वह कॉलोनी का सबसे शांत व्यक्ति हुआ करता था। सुबह ड्यूटी पर जाता और देर रात लौटता था। पिता देवी दयाल की एक साल पहले मौत हो गई थी। जासूसी के आरोप में रविंद्र कुमार की गिरफ्तारी से मां सदमे में है। पत्नी और दोनों बेटे भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। पत्नी और बच्चे होली पर रविंद्र कुमार के घर आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, बुधवार रात वह नहीं आया। उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने से परिवार के लोग परेशान हो गए। पत्नी आरती सूरी का कहना है कि उसके पति को फंसाया गया है।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश एटीएस ने शुक्रवार को फिरोजाबाद के आयुध निर्माणी हजरतपुर में कार्यरत चार्जमैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। रविंद्र आगरा के बंदू कटरा में रहता था। आरोप है कि रविंद्र कुमार पाकिस्तानी महिला एजेंट के संपर्क में था। रविंद्र सेना और इसरो से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट को भेज रहा था। एटीएस को इस मामले में गुप्त सूचना मिली थी।
सुचना के आधार पर जांच की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभी तक पता चला है कि रविंद्र को फंसाने वाली महिला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट है। मुझे अपने पति पर कोई शक नहीं था। एटीएस ने सिर्फ इतना कहा था कि कुछ पूछताछ करनी है। उन्होंने मुझे मेरे पति से बात नहीं करने दी। उन्होंने हमें सिर्फ जानकारी दी। लेकिन, उन्होंने हमें और कुछ नहीं बताया।
आरती सूरी ने बताया कि करीब 70 साल से परिवार यहां 37/46 ई में रह रहा है। उनके ससुर देवी दयाल भी 509 आर्मी वर्कशॉप से रिटायर हुए थे। एक साल पहले उनकी मौत हो गई। उनके पति को नौकरी भी पिता की वजह से ही मिली थी। 37/46 ई, बुंदूकटरा निवासी रविंद्र कुमार के घर से 509 आर्मी वर्कशॉप महज 125 मीटर की दूरी पर है। पहले यहां सेना के अफसर रहा करते थे, ये उनके घर थे। सेना के अफसरों का तबादला हुआ तो वे अपने मकान बेचकर चले गए। 509 आर्मी वर्कशॉप के पास पाकिस्तानी जासूस मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...