सहारनपुर : सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते पर उलेमाओं के निशाने पर आ गए हैं। इमरान मसूद के होली खेलने पर उलेमा नाराज हैं। उलेमाओं का कहना है कि किसी भी मुसलमान का होली खेलना शरीयत और इस्लामी नजरिए से गलत है। इसके लिए उन्हें अल्लाह से तौबा करनी चाहिए।

आपको बता दें कि शुक्रवार को रंगो का त्यौहार होली धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खूब रंग गुलाल उड़ाया। इमरान मसूद ने फतवों की नगरी बी देवबंद में हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल जहां हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की मिशाल पेश की है वहीं इमरान मसूद के होली खेलने से देवबंदी उलेमा आग बबूला हो गए। उलेमाओं ने कहा है कि मुसलमान को शरीयत का पालन करना चाहिए। गैर धार्मिक परंपराओं को अपनाना इस्लामी नजरिए से गलत है।
ऑनलाइन फतवा विभाग के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि इस्लाम में गैर इस्लामी काम करने की सख्त मनाही है। इस तरह के इस्लाम विरोधी काम करना बिल्कुल गलत है। शरीयत में कहीं भी ऐसी छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्लाम सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है, लेकिन भाईचारा बनाने के और भी कई तरीके हैं। इस तरह की प्रथा इस्लाम के खिलाफ है। वहीं जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा कहते हैं कि भाईचारा बनाने के और भी कई तरीके हैं। गैर-धार्मिक परंपराओं को अपनाना गलत है। इससे तौबा करनी चाहिए। Ulema Reaction On Imran Masoodनोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

