सहारनपुर : थाना सदर बाजार इलाके में कल शाम से लापता में 10 साल की बालिका का शव घर से थोड़ी दुरी पर झाड़ियों में मिला है। खून से लथपथ बालिका का शव मिलने से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक अभियुक्त को हिरासत ले लिया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें की शुक्रवार शाम 10 साल की बालिका संदिग्द परस्तिथियों में घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने देर रात तक बालिका को काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने थाना सदर बाजार में बालिका की गुमसुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह बालिका का खून से लेथपथ शव घर के पीछे झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। बालिका का गला कटा हुआ था शरीर पर चोट के निशान और गुप्तांगो से खून बह रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बालिका की मां ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बच्ची दरवाजे पर तरबूज खा रही थी। इसके बाद वह घर से बाहर निकली और लापता हो गई। जब काफी देर तक वह घर में दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश में जुट गए। परिवार के लोग रात भर उसकी तलाश करते रहे। शनिवार सुबह घर पीछे झाड़ियों में बालिका का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुँच कर देखा तो बच्ची का गला कटा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। उसके प्राइवेट पार्ट से खून भी बह रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति से झगड़ा होने के बाद बच्ची की मां अपनी बहन के घर चली गई थी। शाम 7 बजे हमें सूचना मिली कि बच्ची गायब है। हमने चौकी इंचार्ज को फोन किया। सूचना मिलने पर करीब 35 से 40 पुलिसकर्मी पहुंच गए। रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
परिजनों ने बताया कि पड़ोस का ही एक व्यक्ति हमारी बेटी को खोजने लगा हुआ था। हमें उस पर शक हुआ तो हमने उसके घर की तरफ देखा। घर में अंधेरा था, लड़की कहीं नहीं दिखाई दी। हमने पुलिस के साथ इस व्यक्ति के घर के पीछे 19 बार तलाश की। लेकिन, लड़की नहीं मिली। फिर कुछ देर बाद उस व्यक्ति ने खुद कहा कि चलो फिर घर के पीछे देखते हैं। जब पुलिस और लोग वहां पहुंचे तो लड़की का शव वहां पड़ा था। पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति ने लड़की को घर की छत से नीचे फेंका है। लोगों का आरोप है कि इस व्यक्ति ने लड़की के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह रातभर पुलिस और परिजनों के साथ लड़की की तलाश का नाटक करता रहा। यह व्यक्ति अपने घर में अकेला रहता है, इसलिए पुलिस को उसी पर हत्या का शक है। एसएसपी रोहित साजवान ने बताया कि उक्त मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह रातभर पुलिस के साथ लड़की की तलाश करता रहा। सुबह लड़की का शव उसी व्यक्ति के घर के पीछे मिला। Saharanpur News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...