Saharanpur BSP : राजेश प्रधान बने बसपा के मंडल प्रभारी, बोले- बहन जी के निर्देशों का करूंगा पालन 

सहारनपुर : लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद बहुजन समाज पार्टी में उथल-पुथल शुरू हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों में फेर बदल शुरू कर दिया है। मायावती के निदेश पर सहारनपुर मंडल के प्रभारी को भी बदला गया है। सहारनपुर मंडल के बसपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी […]

Saharanpur News : PWD और पार्षदों के विवाद ने पकड़ा तूल, 9 ठेकेदारों समेत 29 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 43 पार्षदों पर PWD ने कराया था मुकदमा 

सहारनपुर : सहारनपुर में PWD और नगर निगम पार्षदों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। PWD की ओर से पार्षदों के खिलाफ कराये गए मुकदमे के 9 दिन बाद पार्षदों की तहरीर पर कार्यवाई की गई है। थाना जनकपुरी में अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह और 9 ठेकेदारों समेत 29 लोगों के खिलाफ […]

Saharanpur News : कार सवारों बदमाशों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग, मुठभेड़ में मध्यप्रदेश के 2 आदिवासी घायल, 5 गिरफ्तार 

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है। गुरूवार की देर रात थाना नागल इलाके में कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच उस वक्त मुबहभेद हो गई जब पुलिस टीम संदिग्द वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। गांव इसाकपुर तिराहा के पास पर पहले कार सवार बदमाशों फायरिंग कर दी। […]

Saharanpur : माँ शाकंभरी विश्विद्यालय के दीक्षांत समारोह में बोली राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आजादी के शताब्दी दिवस तक विकसित राष्ट्र होगा भारत

सहारनपुर : गुरुवार को सहारनपुर के जनमंच सभागार में माँ शाकंभरी विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महामहिम राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने 6 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 63 कुलपति स्वर्ण पदक, 2 विद्यार्थियों को प्रायोजित […]

Saharanpur News : श्मशान घाट में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, जांच में जुटी पुलिस 

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नानाैता इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव खुडाना के शमशान घाट में नीम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। प्रेमी जोड़े की शव मिलने से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस […]

Saharanpur : किसान की बेटी ने किया कमाल, बिना ट्यूशन और कोचिंग के एमएससी बॉयो में किया टॉप, कल राज्यपाल करेंगी सम्मानित 

सहारनपुर : ” कौन कहता है आसमान में सुराग यही होता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों” ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सहारनपुर के एक गरीब किसान की बेटी शिल्की सैनी ने। बिना ट्यूशन और कोचिंग के मां शाकम्भरी विश्वविद्यालय को टॉप कर शिल्की ने न सिर्फ अपने माता-पिता का नाम रोशन किया […]

Saharanpur News : मान-मनौव्वल की सारी कोशिशें फेल, एफआईआर पर अड़े सहारनपुर महापौर, अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं सभासद

सहारनपुर : सहारनपुर महापौर डॉ अजय कुमार की अधिकारियों-ठेकेदारों के गठजोड़ के खिलाफ छिड़ी जंग थमती नहीं दिख रही है। जिला प्रशासन द्वारा पीडब्लूडी अधिकारियों और उनके करीबी ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा न लिखे जाने से आहत महापौर और पार्षद अब अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. महापौर का कहना है कि प्रशासन संवैधानिक अधिकारों […]

Saharanpur News : अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित जिला टास्कफोर्स की बैठक, डीएम ने अवैध खनन पर जताई नाराजगी

सहारनपुर : जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने हेतु जिला टास्कफोर्स की बैठक आहूत की गयी। मनीष बंसल ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के संबंध में स्टोन क्रेशरों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। सभी स्टोन क्रेशर संचालक अपने स्टोन क्रेशरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के […]

Saharanpur News : सहारनपुर में सर्राफा कारोबारी के घर ईडी की छापेमारी से मचा हड़कंप, मनी लॉन्ड्रिंग और करोड़ो की जमीन कब्जाने का आरोप 

सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में एक बार फिर ईडी यानि प्रवर्त्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाई हुई है। जिले के बड़े सर्राफा कारोबारी के के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। शहर के प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी नवीन ज्वेलर्स घर पर दोपहर से छापेमारी की जा रही है। इस कार्यवाई से जहां जिले के कारोबारियों में […]

Saharanpur News : 11वीं की छात्रा से किया था गैंगरेप, अदालत ने पांच दोषियों को सुनाई उम्र कैद, कोर्ट ने अर्थदंड भी लगाया  

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पांच दोषियों को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। साथ ही सभी दोषियों पर 53-53 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट के फैसले के अनुसार अर्थदंड की राशि पीड़िता को दी जाएगी। दुष्कर्म के दोषियों को […]