Mahakumbh 2025 : माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, संगम में लगाई डुबकी 

Mahakumbh News

महाकुंभ 2025 : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर चल रहे महाकुंभ में बुधवार को त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 48.83 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इस बीच माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या की सरयू नदी में भी पवित्र डुबकी लगाई। वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। प्रयागराज में…

Dogs Terror In Saharanpur : सहारनपुर में कुत्तों का आतंक जारी, खूंखार कुत्तों ने 9 साल के बच्चे को नोचा, दर्दनाक मौत

Saharanpur News

सहारनपुर : इन दिनों सहारनपुर जिले में आदमखोर कुत्तों के आतंक से दहशत फैली हुई है। गांवों में खूंखार कुत्ते मासूम बच्चों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के इस्लामनगर का है। जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के बच्चे को नोच डाला. आदमखोर कुत्तों का झुंड मासूम बच्चे को खेत से घसीटकर झाड़ियों में ले गया। जहां कुत्तों ने उसका आधा सिर खा लिया। खूंखार कुत्तों ने मासूम बच्चे के शरीर के अन्य हिस्सों को भी बुरी तरह नोच डाला। जिससे…

PM Modi In Mahakumbh : पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ आज पहुंचे महाकुम्भ, पवित्र संगम में लगाई डुबकी

PM Modi In Mahakumbh

प्रयागराज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह 11 बजे गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम संगम में डुबकी लगाई। गले में रुद्राक्ष की माला और हाथ में तांबे का लोटा लिए प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। गंगा मां को दुपट्टा और दूध चढ़ाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने हर डुबकी के बाद रुद्राक्ष की माला से मंत्रों का जाप भी किया। पीएम मोदी अमृत स्न्नान छोड़ बुधवार को महाकुम्भ में आये थे। संगम में स्नान और…

Comment on Mulayam Singh : महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल, नोटिस जारी करने का आदेश

Mahakumbh 2025

लखनऊ : सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में महंत राजूदास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। मामले में नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में अयोध्या के महंत राजू दास के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है। अदालत ने परिवाद दाखिल करने पर विपक्षी राजू दास को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले की सुनवाई अब 20 फरवरी को होगी। अधिवक्ता एवं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही ने परिवाद…

Kinnar Akhada : ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े से निष्काषित, सिर नहीं मुंडवाने परगिरी गाज

Mamta Kulkarni

प्रयागराज महाकुंभ : प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने बड़ी कार्रवाई की है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। बताया जा रहा है कि सिर मुंडवाने पर कार्रवाई की गई है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के बीच अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाया गया था। इसके बाद इसका काफी विरोध हुआ और किन्नर अखाड़े में बड़ी कलह शुरू हो गई। अब ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद…

Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनते ही आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से किया निष्कासित

Mamta Kulkarni

प्रयागराज : अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाने पर आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। संस्थापक ऋषि अजय दास ने लक्ष्मी नारायण को उनके पद से हटा दिया है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को भी उनके पद से हटा दिया गया है। फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद किन्नर अखाड़े में बवाल शुरू हो गया है। अखाड़े के संतों की आपत्ति के बाद अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से…

Fire In Mahakumbh : महाकुंभ में आज फिर लगी भीषण आग,  चपेट में आए कई पंडाल, डोम सिटी में भी उठी लपटें

Fire In Mahakumbh

प्रयागराज : महाकुंभ मेले में शुक्रवार को सेक्टर 22 के छतनाग स्थित टेंट सिटी में आग लग गई। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर राख हो गए। यहां 40 टेंट बनाए गए हैं। इसी तरह मेला क्षेत्र के सेक्टर 25 स्थित डोम सिटी में भी आग लग गई। महाकुंभ के सेक्टर 22 छतनाग झूंसी में बनी टेंट सिटी में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट…

Mahakumbh Stampede : मौनी अमावस्या पर भगदड़ की जांच करने पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी, घटनास्थल का किया दौरा

Mahakumbh Stampede

प्रयागराज : मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर मची भगदड़ की जांच करने मुख्य सचिव मनोज कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंच गए हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद हैं। दोनों अधिकारी संगम तट पर पहुंचे और भगदड़ वाली जगह का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। मौनी अमावस्या…

Mahakumbh Stampede : संगम किनारे लेटे लोगों को श्रदालुओं ने ही रौंदा, मच गई चीख-पुकार, जानिये कैसे मची भगदड़ ?

Mahakumbh Stampede

महाकुंभ : महाकुंभ में मची भगदड़ में अलीगढ़ के एक युवक ने जो कुछ देखा, उसे बयां किया। उसने बताया कि संगम तट पर लेटे श्रद्धालुओं को लोगों ने रौंदा। किनारे पर चीख-पुकार मची। भीड़ पहले स्नान करने के लिए गंगा तट पर जुटी। वहां काफी भीड़ हो गई थी। हर कोई किनारे की ओर बढ़ रहा था। जब भीड़ किनारे पर सो रहे लोगों के ऊपर से गुजरी तो चीख-पुकार मच गई। इस अफरातफरी के बीच कई लोग गिर पड़े। जो भी भीड़ में गिरा, वह फिर उठ नहीं…

Congress MP Arrest : रेप के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस सांसद को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज

Sitapur MP

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सीतापुर में गुरुवार को पुलिस ने रेप के आरोपी कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को गिरफ्तार कर लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र की एक महिला ने सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक सांसद शादी का झांसा देकर चार साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। उसने उसे जिला अध्यक्ष बनाने का वादा किया था। लेकिन सांसद राकेश राठौर झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब…