प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए कर रही है काम : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 11 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के हितों के लिए काम कर रही है , ग्रामीणों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।वे आज हिसार जिले के गांव फरीदपुर एवं कन्नौह में जनसभाओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने प्रदेश सरकार में भागीदारी करते हुए हर वर्ग के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और जनहित में समाधान भी करवाया है। उन्होंने…

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल 2024 समिट में पहुंचे दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 10 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि औद्योगिक क्रांति के लिए हरियाणा देश का भविष्य है और प्रदेश में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में उद्योग लगाने वालों को विभिन्न सहूलियतें दी जा रही हैं। डिप्टी सीएम ने यह जानकारी भारत में नीदरलैंड की राजदूत महामहिम मरीसा गेरार्ड्स से साझा की। बुधवार को दुष्यंत चौटाला वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल 2024 समिट में शिरकत करने गांधीनगर पहुंचे थे। उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा पैवेलियन का दौरा भी किया। डिप्टी…

एसआरके और बाबू-बेटा गुट में बंटी कांग्रेस का भविष्य अंधकार में – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 9 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा ही नहीं देशभर में कांग्रेस के हालात बदहाल है और यह जगजाहिर है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस में गुटबाजी चरम सीमा पर है। हरियाणा में एक एसआरके गुट और एक बाबू-बेटा ग्रुप बना हुआ है, ये दर्शाता है कि कांग्रेस का भविष्य अंधकार में है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यही कारण है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस का सफाया हुआ है और आने वाले समय में हरियाणा में भी कांग्रेस का यही हश्र…

गांवों को शहरों की तरह किया जा रहा है डेवलप

चंडीगढ़ , 9 जनवरी। हरियाणा के गांवों को शहरों जैसा डेवलप किया जा रहा है। प्रदेश सरकार एक मजबूत व्यवस्था बनाकर यह काम कर रही है।यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टोहाना के गांव पिरथला में एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गांवों के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए अनेक परियोजनाएं लागू की गई है। 108 गांवों में सीवरेज प्रणाली विकसित की जा रही है और गांवों में एसटीपी का निर्माण किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया जबकि…

पंचायतों को विकास के लिए मिलेगा पैसा

चंडीगढ़, 5 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हरियाणा सरकार ग्रामीण विकास पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए प्रति व्यक्ति दो हजार रुपए प्रति वर्ष पंचायत के खाते में भेजे जाएंगे और ग्राम पंचायतें अपने हिसाब से गांवों का विकास करवा सकेगी। वे महेंद्रगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन विभिन्न गांवों में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले दिन उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने गांव उन्हानी में अपने समर्थक किसान परिवार…

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के पास जींद और मेवात में बनेगी एयर स्ट्रीप

चंडीगढ़, 2 जनवरी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि मौजूदा हरियाणा सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूरगामी एवं विकास परख नीतियों की बदौलत वर्तमान समय में हरियाणा अक्षय ऊर्जा में देशभर में दूसरे पायदान पर है और औद्योगिक विकास की दृष्टि से निवेशकों की पहली पसंद के तौर पर देश के तीन राज्यों में भी शामिल हुआ है, इसके अलावा श्वेत, नीली व औद्योगिक क्रांति में…

गामड़ी से बाईपास तक सड़क निर्माण को एचएसवीपी से मिली मंजूरी

चरखी दादरी, 1 जनवरी। पिछले काफी समय से जर्जर हालत पड़ी दादरी के गामड़ी क्षेत्र से नेशनल हाईवे 334 बी तक जाने वाली सड़क की जल्द ही कायापलट होने वाली है।उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जून में दादरी शहर के दौरे के दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर इस सड़क को चौड़ा कर नवनिर्माण की घोषणा की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने इस सड़क को 24 मीटर चौड़ा करते हुए नवनिर्माण के कार्य को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।उम्मीद लगाई जा रही है कि…