Deoband News : तेलंगाना सरकार ने रमजान में रोज़ा इफ्तारी के लिए एक घंटा पहले छुट्टी का एलान, देवबंदी उलेमाओं ने किया स्वागत, 

Waqf Property Act

सहारनपुर : तेलंगाना सरकार के हालिया फैसले, जिसमें रमजान के दौरान मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी देने की घोषणा की गई है, जो समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहा जा रहा है। इस फैसले का विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के प्रमुख उलेमाओं ने स्वागत किया है। प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इस कदम की सराहना करते हुए तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला रमजान के महीने में रोज़ेदारों के लिए सहूलत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…

Waqf Property Act : वक्फ संशोधन अधिनियम पर बोले उलेमा, वक़्फ़ की संपत्ति अल्लाह की संपत्ति है वक़्फ़ की संपत्ति हड़पना सीधा अल्लाह से जंग का ऐलान

Waqf Property Act

सहारनपुर : वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट गुरुवार को राज्यसभा में पेश की गई। रिपोर्ट पेश होने के बाद जहां विपक्ष ने सरकार पर रिपोर्ट से असहमति वाली टिप्पणियां हटाने का आरोप लगाया वहीं इस्लामिक धर्म गुरुओं ने भी मुखालफत शुरू कर दी है। देवबंदी उलेमाओं ने एक तरफ वक्फ संपत्ति को अल्लाह की संपत्ति करार दिया है वहीं दूसरी तरफ वक्फ संपत्ति के साथ छेड़छाड़ करना सीधा अल्लाह से जंग का एलान करना बताया है। प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने…

Deoband News : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ हुआ खेला, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे से 60 लाख रुपये ठगे

Fraud Deoband News

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में रेलवे विभाग के साथ खेला हुआ है। जालसाजों ने न सिर्फ किसान की जमीन हड़पने का खेल खेला है बल्कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेलवे विभाग से 60 लाख रुपये भी ठग लिये हैं। ठगी का मामला सामने आया तो आनन फानन में पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं 60 लाख की ठगी होने पर रेलवे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उच्च अधिकारीयों ने मामले की जांच बैठा दी है। आपको बता…

Deoband News : मिट्टी से भरा डंपर मकान पर पलटा, तीन बच्चे और मान घायल, निजी अस्पताल में भर्ती

Saharanpur News

सहारनपुर : कस्बा देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मिट्टी से भरा एक डंपर मकान पर पलट गया। हादसे में एक महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुन कर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां माँ बेटों का इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी भराई का…

Saharanpur News : स्विट्जरलैंड में बुर्का बैन पर बोले देवबंदी उलेमा नाराज, बोले- बुर्के में अच्छी लगती है महिलाएं

Deoband News

सहारनपुर : स्विट्जरलैंड सरकार ने महिलाओं के बुर्का पहनने पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने बाकायदा इसके लिए नया कानून लागू कर दिया है। स्विजरलैंड में बुर्का बैन होने पर देवबंदी उलेमाओं ने न सिर्फ नाराजगी जताई है बल्कि सरकार के इस फैसले को इस्लाम के खिलाफ बताया है। देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महिलाएं बेहद कीमती होती है, इसलिए महिलाओं को बुर्के में रखा जाता है। जिस प्रकार किसी कीमती चीज को छुपा कर रखा जाता है। स्विजरलैंड सरकार ने बुर्के के खिलाफ कानून बनाकर वहां…

Deoband : RSS प्रमुख मोहन भागवत के ब्यान सराहना कर रहे मुस्लिम धर्म गुरु, क़ारी इश्हाक गोरा बोले-काबिले तारीफ़ है RSS प्रमुख का ब्यान 

Deoband News

सहारनपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर अपने बयान में मस्जिदों में मंदिर ढूंढने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि कुछ लोग इस तरह का काम कर के हिंदुओं के नेता बनना चाहते हैं जो कि ग़लत है। आरएसएस प्रमुख के इस ब्यान को लेकर इस्लामिक जगत में खूब चर्चा हो रही है। मुस्लिम धर्म गुरु जहां उनके ब्यान की सराहना कर रहे हैं वहीं आरएसएस और भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके ब्यान को अमल में लाने की सलाह दी…

Deoband News : बाइक पर जा रही बुर्का पहनी लड़कियों से मारपीट, नकाब हटाने की कोशिश, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, मुकदमा दर्ज

NIA In Deoband

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में कुछ मुस्लिम लोगों ने बुर्का पहने दो युवतियों को उस वक्त पकड़ लिया जब वे एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। मुस्लिम लोगों को शक था कि दोनों युवतियां हिन्दू युवक के साथ घूम रही हैं। लोगों ने उन्हें पकड़ कर न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि उनके चेहरे से नकाब हटाकर वीडियो भी बनाई। इतना ही नहीं बाइक चला रहे युवक की भी हिन्दू बता कर खूब धुनाई कर दी। युवतियों की पिटाई होते देख मौके पर भीड़ जुट गई।…

Deoband News : जस्टिस शेखर यादव के बयान पर भड़के महमूद मदनी, बोले- संविधान का प्रतिनिधि बने, संविधान को पहुंचा रहे नुकसान

Jamiyat President Moulana Mahmud Madni

सहारनपुर : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर यादव के हालिया विवादित बयान की कड़ी आलोचना की है। महमूद मदनी ने कहा कि उन्होंने अपने पद की विश्वसनीयता को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सशक्त प्रतिनिधि देश को बांटने वाली ताकतों का सहयोगी बन रहा है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि कई ईमानदार जज हैं, जिनके फैसलों से देश का सम्मान बढ़ता है। लेकिन जस्टिस यादव ने अपने बयान से इस पेशे की गरिमा को धूमिल किया है।…

Deoband : मौलाना अरशद मदनी का बड़ा ब्यान, बोले- धार्मिक स्थलों पर निचली अदालतों के फैसलों से पैदा हो रहा है डर का माहौल

Deoband News

देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि निचली अदालतें हमारे धार्मिक स्थलों को लेकर ऐसे फैसले दे रही हैं। जिससे देश में विघटन और भय का माहौल पैदा हो रहा है। यह बेहद निराशाजनक है। मौलाना अरशद मदनी ने रविवार को जारी बयान में कहा कि ऐसे फैसलों की आड़ में सांप्रदायिक तत्व ही नहीं बल्कि कानून के रक्षक भी मुसलमानों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। मौलाना अरशद मदनी ने अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया जा रहा है।…

Deoband News : संभल जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीयत उलमा-ए-हिंद ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, मौलाना अरशद मदनी ने जारी किया ब्यान 

Deoband News

सहारनपुर : संभल की घटना से नाराज जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कहा कि पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून का वास्तविक क्रियान्वयन न होने के कारण भारत में संभल जैसी घटनाएं हो रही हैं और जिन्हें रोकना बेहद जरूरी है। पूजा स्थल अधिनियम 1991 के बावजूद निचली अदालतें मुस्लिम पूजा स्थलों का सर्वेक्षण करने के आदेश जारी कर रही हैं, जो इस कानून का उल्लंघन है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पूजा स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून के प्रभावी…