रिपोर्टर : राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर सवाल उठ रहे है, राहुल गांधी फिर वियतनाम चले गए हैं। कहा जा रहा है कि वे देश से अधिक समय तो विदेश में ही रहते हैं, इस पर क्या कहेंगे। राहुल गांधी के बार बार विदेश जाने का देश के भीतर कांग्रेस की राजनीति पर क्या असर पड़ रहा है?
इमरान मसूद : जो भी यह सवाल कर रहा है वह अपनी पार्टी के नेताओं से सवाल करें हमसे क्या पूछ रहे हैं। राहुल जी विदेश गए हैं वह वहां पर अपना काम कर रहे हैं आप अपना काम करिए। राहुल गांधी की विदेश जाने पर पाबंदी।
रिपोर्टर : आपको बार बार राहुल गांधी के विदेश जाने के पीछे वजह क्या लगती है। ये वजह पर्सनल लगती है या फिर प्रोफेशनल?
इमरान मसूद : इससे कांग्रेस की राजनीति पर कुछ भी असर नहीं पड़ेगा राहुल जी विदेश जाकर हर चीज का अध्ययन कर रहे हैं राहुल गांधी को उसे नजर से मत देखिए।
रिपोर्टर : क्या समय आ गया है जब प्रियंका गांधी को कांग्रेस की बागडोर सौंप देनी चाहिए?
इमरान मसूद : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दो सिक्के के एक पहलू हैं राहुल जी और प्रियंका जी में कोई फर्क नहीं है अब देश में नया नेरेटिव शुरू हो गया राहुल गांधी प्रियंका गांधी भाई बहन है और बहुत ही एटीट्यूड रिश्ता है दोनों का।
रिपोर्टर : इंडिया गठबंधन की कोई मीटिंग नहीं होती है अब। राहुल गांधी की कोई रुचि भी नहीं है उसमें। क्या कहेंगे।क्या कांग्रेस को नई लीडरशिप तैयार करने की जरूरत है?
इमरान मसूद : मैं इंडिया गठबंधन का पाठ ही नहीं हूं तो मैं इसमें क्या जवाब दे सकता हूं। कांग्रेस को नए लीडरशिप तैयार करने की कोई जरूरत नहीं यह बातें बीजेपी में पूछनी चाहिए कांग्रेस में सर्वमान्य नेता राहुल गांधी है राहुल गांधी में किसी को कोई आपत्ति नहीं यह हमारी पार्टी का इंटरनल मामला है उसमें भारतीय जनता पार्टी का क्या लेना देना, राहुल गांधी नेता है और सर्वमान्य नेता है।
रिपोर्टर : RAVIDAS मल्होत्रा और JJP अजय चौटाला, जिस प्रकार श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में युवा आंदोलनों ने सत्ताधारियों को बेदखल किया, वैसी ही जनता और युवाओं को सत्ताधारियों को हटाने के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना होगा। तभी युवाओं को इस देश में उनके अधिकार और न्याय मिल सकेंगे?
इमरान मसूद : जो उन लोगों ने कहा यह उनकी सोच हो सकती है लेकिन देश का युवा परेशान तो है ही आज देश के अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है ऐसी स्थिति में सब लोग सोचने पर मजबूर तो हो ही रहे है।
रिपोर्टर : राजनाथ सिंह दिल्ली रेड फोर्ट कार बम ब्लास्ट का जिक्र कर बोले- पर्चे पर Rx लिखने वाले डॉक्टर्स के हाथों में RDX मिला। उन्होंने कहा की उच्च शिक्षित लोग भी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे है। शिक्षा केवल डिग्री नहीं, विनम्रता-नैतिकता भी सिखाए?
इमरान मसूद : राजनाथ सिंह जी ने बिल्कुल सही बात कही है मैं उनकी बात का समर्थन करता हूं पढ़े-लिखे लोगों को राष्ट्र की बात करनी चाहिए राष्ट्र में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी सरकार की है जो देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा करें आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता कोई भी चेहरा हो उसे कुचला जाना चाहिए।
रिपोर्टर : ‘एक पार्ट टाइम नेता भारत केवल नफरत फैलाने के लिए आते हैं….,’ बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने SIR औैर विपक्ष के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी को पार्ट टाइम नेता बताया?
इमरान मसूद : भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया के बयान पर भड़के इमरान मसूद बोले गौरव भाटिया की इतनी औकात नहीं कि वह राहुल गांधी पर टिप्पणी करें।

