सहारनपुर : सहारनपुर में सरकारी महिला अस्पताल के डॉक्टरों का बड़ा कारनामा सामने आया है। जिसके चलते धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर एक बार फिर इस करतूतों से शर्मसार हो रहे हैं। महिला अस्पातल में डॉक्टरों ने सीजर डिलीवरी के दौरान एक महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया। जिससे महिला की तबियत बिगड़ गई है। ऑपरेशन के बाद महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राइवेट डॉक्टरों ने दुसरा ऑपरेशन कर महिला के पेट से कपडा निकाल लिया है। लेकिन महिला जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं सीएमओ साहब लापरवाह डॉक्टर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सहारनपुर के जिला महिला अस्पताल में करिश्मा नाम की महिला की 25 नवंबर को डिलीवरी हुई थी। जिसमें महिला ने बड़े ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को जन्म देने के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया। कुछ दिन तक तो महिला सही रही लेकिन कुछ उसके बाद में महिला के पेट में दर्द होने लगा। महिला को जिला अस्पताल की डॉक्टरों ने सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां से महिला के परिजन उसे बराड़ा मेडिकल कॉलेज ले गए। लेकिन वहां भी महिला के इलाज के लिए मोटी रकम मांगी गई। गरीब परिवार से होने के कारण पीड़ित परिवार पैसा जमा नही करा पाया जिसके चलते महिला को दोबारा सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज लाया गया।

पीड़िता का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में भी इलाज के लिए पैसे मांगे गए और पैसे नहीं दिये तो इलाज करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं वहां डॉक्टरों ने जबरन मेडिकल कॉलेज से भगा दिया। जिसके बाद महिला का सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया जहां डॉक्टर ने महिला को ऑपरेशन करने को कहा और ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट से ऑपरेशन के दौरान छोड़ा गया कपड़ा निकाला गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और अब महिला जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। और महिला की जिंदगी पैसों पर निर्भर है। गरीब परिवार से होने के कारण वह अस्पताल की फीस नहीं दे पा रही है और अस्पताल उसे दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं कर रहा है।
इस पूरे मामले में सहारनपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है कि 25 नवंबर को सहारनपुर के महिला अस्पताल में एक महिला ने बड़े ऑपरेशन से लड़की को जन्म दिया और कपड़े का कुछ हिस्सा उसके पेट में रह गया। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है, जिस भी डॉक्टर की लापरवाही पाई जाएगी उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...