सहारनपुर : मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जनपद सहारनपुर में पुलिस और संभागीय विभाग ने ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को पहले दिन सम्भागीय परिवहन प्रवर्तन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाई में 145 ई-रिक्शा के चालान किया और 33 ई-रिक्शा सीज की गई हैं। इसके आलावा करीब 4 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। संभागीय विभाग की इस कार्यवाई के बाद रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई घटनाओं में अनाधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो शामिल पाए गए हैं। सीएम योगी ने सख्ती से निर्देश दिया कि अभियान चलाकर इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। सीएम योगी के आदेश पर संभागीय परिवहन मंगलवार से पूरे प्रदेश में यह अभियान शुरू कर दिया है। जिसके चलते जनपद सहारनपुर में पुलिस और संभागीय परिवहन अधिकारीयों ने ई-रिक्शा के खिलाफ कार्यवाई की है।

ARTO महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने अनाधिकृत रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। यह अभियान एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जनपद में पुलिस और संभागीय विभाग ऐसी रिक्शा जिनके प्रपत्र पुरे नहीं है और अनाधिकृत रिक्शा के खिलाफ कार्यवाई कर रहा है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संभागीय विभाग और पुलिस द्वारा अनाधिकृत रिक्शा के खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। जिसके चलते संभागीय विभाग ने 31 वाहनों को सीज किया गया है जबकि 18 रिक्शा का चालान किया है जबकि पुलिस विभाग ने 124 ई-रिक्शा का चालान किया गया है और 2 रिक्शा सीज किये गए हैं। शासन द्वारा निर्धारित जुर्माना लगाया गया है। फिटनेस नहीं होने पर 5000 रूपये और बीमा नहीं होने पर 2000 रूपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। Saharanpur News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...