Saharanpur News : जमीन विवाद में किसान ने आत्मदाह का किया प्रयास, प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में 70 फीसदी जला किसान 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में जमीनी विवाद में एक किसान ने उस वक्त खुद को आग लगा ली जब प्रशानिक टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। थाना चिलकाना इलाके के गांव सुल्तानपुर में किसान ने तहसील अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास किया। घटना के बाद जहां मौके पर अफरा-तफरी मच गई वहीं प्रशानिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसान में लगी को बुझाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किसान की हालत नाजुक बनी हुई है।

Saharanpur News

आपको बता दें की सिख समुदाय के वेदप्रकाश का जैन समुदाय के लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एसडीएम के आदेश पर शनिवार को राजस्व विभाग की टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने पहुंची थी। इस दौरान पैमाइश ने नाराज किसान वेदप्रकाश ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। किसान के आत्मघाती कदम से मुके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद तहसील अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस कर्मियों ने जैसे तैसे किसान में लगी आग को बुझाया और अस्पताल ले गए।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी ब्योम बिंदल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि जमीन विवाद में किन पक्षों की भूमिका है। वहीं डॉक्टर वेदप्रकाश की हालत पर नजर रखे हुए हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Saharanpur News

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि गांव सुल्तानपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। शनिवार को प्रशानिक टीम विवादित जमीन की पैमाइश करने गई थी। पैमाइश के बाद विवादित जमीन को वेदप्रकाश के कब्जे से मुक्त कराने की प्रक्रिया होनी थी। इस दौरान आरोपी पक्ष के किसान वेदप्रकाश ने अचानक अपने ऊपर तेल छिड़क कर आग लगा ली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया है। किसान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच कराई जा रही है। Farmer attempted suicide

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts