Sad News “Tata” : विश्व प्रसिद्ध टाटा समूह के चेयरमैन रत्न टाटा निधन पर देश भर में शोक की लहर, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई 

Sad News "Tata"

मुंबई : टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। गुरुवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को उनके घर से दक्षिण मुंबई स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) ले जाया गया। उनके पार्थिव शरीर को सफेद फूलों से सजे वाहन में एनसीपीए ले जाया गया, जहां लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार आज शाम मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

Sad News "Tata"
एनसीपीए से कुछ किलोमीटर दूर स्थित टाटा के घर से वाहन के निकलने से पहले मुंबई पुलिस के बैंड ने उनके सम्मान में धुन बजाई। उद्योगपति टाटा के निधन की खबर फैलते ही विभिन्न क्षेत्रों के लोग दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर कोलाबा स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वाले पहले लोगों में शामिल थे। Sad News “Tata”

ये भी पढ़िए …  नायब सैनी का बढ़ गया कुनबा, 3 निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल

उनके निधन की खबर सुनने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर और उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे। टाटा के पार्थिव शरीर को पुलिस वाहन की सुरक्षा में एंबुलेंस में अस्पताल से कोलाबा स्थित उनके आवास पर ले जाया गया। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की है। Sad News “Tata”

ये भी पढ़िए … जम्मू जम्मू कश्मीर की जीत पर बीजेपी में ख़ुशी, हरियाणा में सरकार बनने पर जश्न, जानिये कैसे बदला मिज़ाज?

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज शोक के प्रतीक के रूप में 10 अक्टूबर को आधा झुका रहेगा। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा समेत कई राज्यों के राज्यपालों और दिल्ली के उपराज्यपाल ने टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार भी रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। Sad News “Tata”

इस बीच, महाराष्ट्र कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार से दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का अनुरोध किया है। गृह मंत्री अमित शाह भी मुंबई में उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने भारत सरकार की ओर से टाटा को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई इसलिए पहुंचे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लाओस में हैं। Sad News “Tata”

ये भी पढ़िए …  हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, एक्जिट पोल हुए फेल, नायब सैनी ने बनाई रेल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts