NRI अजय गुप्ता के निमंत्रण पर सात दिवसीय रामकथा में गेस्ट सिंगर मासूम शर्मा के साथ धक्का-मुक्की
सहारनपुर : सहारनपुर में चल रही डॉ.कैलाशानंद गिरी महाराज की रामकथा में उत्तराखंड से विधायक उमेश कुमार के साथ हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और मिक्का सिंह और कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा भी पहुंची थी। सहारनपुर के शिवधाम में श्रीराम कथा का आयोजक चल रहा था और NRI अजय गुप्ता के निमंत्रण पर अतिथि बनकर वहां पहुंचे थे। सिंगर मासूम शर्मा के साथ उनके पीए और हरियाणी पत्रकार कार्यक्रम पंडाल में पहुंचे श्रीराम कथा कार्यक्रम में सीट पर बैठने को लेकर विवाद खड़ा हो गया, आगे की सीट गुप्ता बंधुओं के परिवार के लिए रिजर्व की गई थी। मासूम शर्मा उनका बॉडी गार्ड और हरियाणी पत्रकार जैसे ही आगे की सीट पर बैठे कार्यक्रम में लगे गॉर्डों ने उनसे पीछे जाने को कहा, तो उन लोगों में विवाद होने लगा। हंगामा होने पर कथा मैनेजर ने पुलिस बुलाकर उन्हें धक्के मारकर बाहर निकलवा दिया। कार्यक्रम में धक्कामुक्की होते देख मासूम शर्मा भी नाराज हो गए और बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

शिवधाम में NRI अजय गुप्ता और उनके परिवार के द्वारा रामकथा कराई जा रही है। जो पिछले 7 दिनों से रामकथा चल रही है और उसका आखिरी दिन था । जिसमें कई राजनेताओं से लेकर सेलिब्रिटी और क्रिकेटर भी उपस्थित रहे। शिवधाम में 26 नंवबर से सात दिन की रामकथा स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरी महाराज कर रहे थे। कल शनिवार को कथा का समापन था। इस दौरान कार्यक्रम में खानपुर से विधायक उमेश कुमार शर्मा, सिंगर मिक्का सिंह मासूम शर्मा को NRI अजय गुप्ता ने निमंत्रण देकर बुलाया था।

कैसे हुआ विवाद
रामकथा में VIP एंट्री ने माहौल खुशनुमा कर दिया कार्यक्रम में पहुंचते ही भव्ये स्वागत भी हुआ। कार्यक्रम में शामिल होकर दोनों का गाने गाने का भी कार्यक्रम था। जब हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा अपने बॉडी गार्ड, पीए विकास और हरियाणवी देशी पत्रकार करमू के साथ रामकथा में पहुंचे। तो गार्ड्स ने उन्हें VIP सीटिंग में बैठा दिया। इसके बाद मासूम शर्मा के पीए और पत्रकार NRI अजय गुप्ता के परिवार की रिजर्व सीट पर बैठ गए। जब वहां अजय गुप्ता पहुंचे तो तो गार्ड्स ने मासूम शर्मा उनके पीए विकास और पत्रकार करमू से वहां से उठकर पीछे जाने को कहा। आपस में बातचीत होते होते बहस होनी शुरू हो गई।
इस पर गार्ड्स ने उनसे कहा- चाहे किसी के भी खास हो, यहां से पीछे चले जाइये। ये गुप्ता परिवार बंधु की रिजर्व सीट है किसी को भी बैठने की अनुमति नहीं है। पीए विकास और करमू की गार्ड्स से हॉटटॉक हो गई। मामला बिगड़ गया। बात धक्का मुक्की तक बढ़ गई। जिसके बाद NRI अजय गुप्ता ने पुलिस बुलाई और करमू को बाहर निकालने का ऑर्डर दे दिया। इतने में जब वो विरोध करने लगे तो पुलिस पत्रकार करमू को धक्के देती हुई कथा कार्यक्रम से बाहर ले गई। जिसके बाद मासूम शर्मा भी भड़क गए और वो भी कार्यक्रम से बाहर जाकर पत्रकार को पुलिस से छुड़ाने लगे, तो वहां पर भीड़ के बीच में उनसे भी धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद वो कार्यक्रम आधे में ही छोड़कर चले गए।
अब जानते हैं कौन है NRI अजय गुप्ता
सहारनपुर के रायवाला मार्केट में राशन और मसालों की दुकान चलाने वाले शिवकुमार गुप्ता उनके बेटे एक दिन दक्षिण अफ्रीका के बिजनेस जगत में बड़ा नाम बन जाएंगे ये उनहोने भी नहीं सोचा था शिवकुमार गुप्ता के तीन बेटे अजय, अतुल और राजेश गुप्ता मूल रूप से सहारनपुर के रानीबाजार के रहने वाले हैं। अतुल और राजेश गुप्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। तीनों भाइयों की पढाई-लिखाई शहर के जेवी जैन कालेज में हुई। अजय ने बी-काम के बाद सीए किया था, जबकि अतुल गुप्ता ने कंप्यूटर हार्डवेयर का कोर्स किया और छोटे भाई राजेश गुप्ता ने बीएससी की थी। यहां से पढ़ाई करने के बाद तीनों भाई दक्षिण अफ्रीका चले गए थे।
1985 में दिल्ली से शुरू हुई किस्मत की नई कहानी वर्ष 1985 में शिवकुमार गुप्ता ने अपने मंझले बेटे अतुल गुप्ता को पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा। वहीं से गुप्ता बंधुओं की जिंदगी ने करवट ली और किस्मत ने नया मोड़ लिया। दक्षिण अफ्रीका में ‘सहारा कंप्यूटर्स’ से बिजनेस की नींव अतुल गुप्ता ने वर्ष 1993 में दक्षिण अफ्रीका में Sahara Computers के नाम से कंपनी शुरू की।
करीब 27 साल पहले सहारनपुर से गुप्ता ब्रदर्स बिजनेस के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे। वहां उनका कारोबार ऐसा फैला कि एक समय वह अब उस देश के टाप-10 अमीरों में गिने-जाने लगे थे। उस समय भष्टाचार के आरोप लगते रहे। इंटरपोल ने भ्रष्टाचार को लेकर अतुल और राजेश गुप्ता के खिलाफ रेड नोटिस भी जारी किया था।

