Navratre Special : जानिये कब मनाये जाते हैं नवरात्रे ?

Navratre Special

नवरात्रे स्पेशल : नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है ‘नौ रातों का समय’। इन नौ रातों और दस दिनों में दुर्गा की पूजा की जाती है। साल में चार बार नवरात्रि आती है। जिनके नाम हैं वसंत नवरात्र, आषाढ़ नवरात्र, शरद नवरात्र और पुष्य नवरात्र। इसे हिंदू महीनों के अनुसार मनाया जाता है।

Navratre Special

ये भी पढ़िए … छड़ी पूजन के साथ हुआ छड़ी मेले का शुभारंभ, संस्कृति और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की पहचान है मेला गुघाल 

चैत्र माह में वासंतिक या वासंतीय और आश्विन माह में शारदीय नवरात्रि, माघ और आषाढ़ माह में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। दशहरे के दिन दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही शारदीय नवरात्रि का समापन होता है। ध्यान से देखें तो हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह में 9 दिन की चैत्र नवरात्रि होती है। उसके तीन महीने बाद आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि आती है। उसके बाद तीन महीने शारदीय नवरात्रि और अंत में पुष्य नवरात्रि (Navratri) आती है। Navratre Special

ये भी पढ़िए … भूतेश्वर महादेव मंदिर का रहस्य, यहां आधी रात में देवी-देवता करते हैं शिव की पूजा

भारत के अलग-अलग हिस्सों में नवरात्रि अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। यह त्यौहार गुजरात में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। गुजरात में नवरात्रि उत्सव डांडिया और गरबा खेलकर मनाया जाता है। ये सारी रात चलता रहता है. गरबा, देवी के सम्मान में एक भक्तिपूर्ण प्रदर्शन के रूप में, माताजी की ‘आरती’ से पहले किया जाता है और उसके बाद डांडिया रास, गरबा होता है। पश्चिम बंगाल राज्य में बंगालियों के प्रमुख त्योहारों में से, दुर्गा पूजा सबसे महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में उभरता है। Navratre Special

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts