सहारनपुर : सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा सत्र के दौरान जिले के कई मुद्दे उठाए। उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा- सहारनपुर ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। जहां कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। स्टेशन का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा- देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाना चाहिए। वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ होकर चलाई जानी चाहिए। जिसका फायदा अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा।

मंगलवार को लोकसभा में बोलते हुए सांसद इमरान मसूद ने कहा कि रेल मंत्री ने जो वादे किए थे। अब उन वादों को पूरा करने का काम करें। उन वादों को पूरा करने के लिए सहारनपुर की जनता बहुत ऋणी रहेगी।इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर से प्रयागराज की दूरी करीब 700 किलोमीटर है। इलाहाबाद में हाईकोर्ट है। जिसके लिए लोगों को अपने काम के लिए इतनी दूर आना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि इलाहाबाद जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। उन्होंने कहा, सहारनपुर से इलाहाबाद के लिए सीधी ट्रेन चलाने की बात कही। सहारनपुर से लखनऊ के लिए सीधी वंदे भारत ट्रेन है। उन्होंने कहा, इसे अलीगढ़ होकर चलाया जाना चाहिए। जिससे अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों को लाभ मिल सके।
सहारनपुर में रैपिड रेल लाई जाए। देहरादून-हरिद्वार के बीच हाथियों के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इस ओर भी ध्यान दें। देहरादून-हरिद्वार ट्रैक पर भी इस योजना को लागू करने पर ध्यान दिया जाए। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर में रैपिड रेल लाई जाए। अभी यह ट्रेन मेरठ तक ही लाई जा रही है। इससे दबाव कम होगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से रेलवे में ठेका प्रणाली लागू की गई है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे रतलाम से दिल्ली राजधानी ट्रेन से आए। प्रथम श्रेणी की हालत खराब थी। पिछले 20 साल में दूसरी बार यात्रा की। अब से पहले व्यवस्था थी। जब से यह व्यवस्था निजी हाथों में गई है, तब से यह व्यवस्था खराब हो गई है। इसमें सुधार होना चाहिए। Imran Masood
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...