MP Imran Masood : संभल की घटना पर सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान,बोले- देश में अराजकता का बन रहा माहौल, पुलिस और सरकार की साजिश

Imran Masood Back To Home

सहारनपुर : सहारनपुर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने संभल और बहराइच जिले की घटना को लेकर भाजपा सरकार और पुलिस पर निशाना साधा है।इमरान मसूद ने कहा कि मुसलमान क्या करें, हमारे देश में क्या हालात बन गए हैं। अगर हम घर में रहेंगे तो दंगाई घुसकर मार देंगे और अगर बाहर निकलेंगे तो पुलिस मार देगी। अभी तक मस्जिदों में सर्वे कर मूर्तियों की तलाश की जा रही है। भविष्य में चर्च और गुरुद्वारों में भी सर्वे शुरू होंगे।

सांसद इमरान मसूद ने कहा कि देश में अराजकता का माहौल बन गया है। मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। संभल में पत्थरबाजों को पकड़कर जेल में डाल दिया गया। पैर में गोली मार सकते थे, लेकिन सीधे सीने और माथे में गोली मारी गई, जबकि लगभग हर दिन पुलिस मुठभेड़ में अपराधियों के पैर में गोली मारती है, लेकिन यहां सीधे माथे और सीने में गोली मारी गई।

पुलिस दावा कर रही थी कि पत्थरबाजों के पास बंदूकें थीं, लेकिन अब तक जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उनमें किसी के पास बंदूक नहीं दिख रही है। सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ, लेकिन लोगों को सुनियोजित तरीके से भड़काकर हंगामा करवाया गया। इसी तरह बहराइच में दंगाइयों ने घरों में घुसकर मुसलमानों को पीटा। मुसलमान घरों से बाहर निकलते हैं तो पुलिस उन्हें पीटती है। भाईचारा खत्म हो गया है। अभी मस्जिदों का सर्वे हो रहा है लेकिन वह दिन दूर नहीं जब मंदिर, चर्च और गुरुद्वारों का भी सर्वे शुरू होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts