Moradabad News : करवा चौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने पत्नी के साथ की दरिंदगी, पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या का किया प्रयास 

Moradabad News

मुरादाबाद : मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में करवा चौथ का व्रत रखने पर डॉक्टर ने अपनी पत्नी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया। पति ने शराब के नशे में सुबह से शाम तक कई बार उसकी पिटाई की। आरोपी ने उस पर पेशाब किया और गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की। इससे तंग आकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर उसे अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाला आरोपी डॉक्टर पाकबड़ा क्षेत्र में होम्योपैथिक क्लीनिक चलाता है। करीब चार साल पहले उसकी शादी बिजनौर की युवती से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ रोजाना मारपीट करता है। रविवार को उसने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। पति ने इसका विरोध किया। आरोप है कि रविवार को आरोपी डॉक्टर क्लीनिक नहीं गया और सुबह ही शराब पीने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह महिला ने अपनी जान बचाई। Moradabad News

दरअसल रविवार शाम करीब चार बजे वह आंगन में बैठकर पूजा की तैयारी कर रही थी। बच्चे उसके पास खेल रहे थे। इसी बीच डॉक्टर बाहर से आया और कहा कि वह उसे करवा चौथ का व्रत रखवाएगा। इसके बाद उसने शराब के नशे में महिला पर पेशाब कर दिया। पति की हरकत से आहत महिला बच्चों के सामने रोने लगी। नहाने के बाद पीड़िता अलमारी से साड़ी निकाल रही थी, तभी आरोपी डॉक्टर ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और गर्दन पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर बच्चे आ गए तो आरोपी उसे छोड़कर चला गया। इससे आहत होकर पीड़िता ने टॉयलेट क्लीनर पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। Moradabad News

आरोपी उसे जिला अस्पताल ले गया और भर्ती कराकर भाग गया। पीड़िता के माता-पिता बिजनौर से आए और उसे अपने साथ ले गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता के माता-पिता उसे अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने मंगलवार को आकर लिखित शिकायत देने को कहा है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। Moradabad News

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts