
मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि 19 अगस्त 2020 को छैमार गैंग के सरगना फाती उर्फ असद ने पठानकोट में डकैती की पूरी योजना तैयार की थी। इसके बाद उसके साथी राशिद ने क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ और फूफा के घर धावा बोल दिया। लूट का विरोध करने पर राशिद ने सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार, बुआ आशा और चचेरे भाई कौशल कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रैना के फूफा अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुआ आशा और भाई कौशल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस मामले से जुड़े दो बदमाशों को शहर कोतवाली पुलिस ने 19 सितंबर 2022 को किदवई नगर में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। एक बदमाश की पहचान जिला सहारनपुर के थाना गंगोह के गांव धलापड़ा झुग्गी निवासी काका उर्फ गोलू उर्फ शाहजान के रूप में हुई थी, जबकि दूसरे बदमाश की पहचान मुरादाबाद पीपल साना निवासी तालिब उर्फ फैजान उर्फ आसिम के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में बदमाश राशिद का नाम प्रकाश में आया था। वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। एक अप्रैल 2023 को शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी से मुठभेड़ में एक बदमाश राशिद घायल हो गया था। उसे सीएचसी शाहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राशिद छैमार गैंग का सदस्य था। वह तीन लोगों की हत्या में वांछित था। Mathura News
मुजफ्फरनगर में राशिद के खिलाफ जानलेवा हमला और लूट के मामले दर्ज हैं। एक अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया। अब असद भी मारा गया तीनों राज्यों की पुलिस को असद की काफी समय से तलाश थी। डीआईजी शैलेश पांडे ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना हाईवे की कृष्ण कुंज कॉलोनी में एक मकान में फती अपने तीन साथियों के साथ छिपा हुआ है। एसओजी और हाईवे पुलिस ने मकान की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली फती को लगी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर फती के साथी भाग गए। सुरेश रैना आईपीएल छोड़कर वापस आ गए थे
जब यह घटना हुई, उस समय सुरेश रैना 2020 में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आईपीएल में हिस्सा लेने गए थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे थे। जब उन्हें अपने रिश्तेदारों की मौत के बारे में पता चला, तो वह निजी कारणों का हवाला देकर आईपीएल मैच छोड़कर भारत वापस आ गए। इससे चेन्नई सुपर किंग्स और सुरेश रैना के प्रशंसक काफी निराश हुए थे। पूरी सीएसके टीम ने मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया था। यह आईपीएल मुंबई इंडियंस ने जीता था और उपविजेता का खिताब दिल्ली कैपिटल्स ने जीता था। Mathura News