सहारनपुर : सहारनपुर के देहरादून रोड पर रिमाउंट डिपो में तेंदुआ घुस आया है। तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। रिमाउंड डिपो में घुसे तेंदुए ने डिपो में काम करने वाले एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। पंजे के हमले से कर्मचारी गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डिपो के अधिकारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है।
आपको बता दें कि कि रविवार को कुछ कर्मचारी रिमाउंड डिपो के खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक तेंदुआ आ गया और उसने मोहसिन नाम के कर्मचारी पर हमला कर दिया। तेंदुए को देखकर अन्य कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया और वन विभाग को इसकी सूचना दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर पास के इलाके के तेंदुए के घुस आने से डिपो और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बना हुआ है।
रिमाउंट डिपो में तेंदुए के आने की सुचना पर सोमवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां तेंदुए के पंजो के निशान मिलने पर तेंदुआ होने की पुष्टि की है। वन विभाग के डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि तेंदुए के पंजे के निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी मौजूदगी की पुष्टि हो रही है। विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी कर ली है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डिपो में काम करने वाले कर्मचारियों को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। वन विभाग लगातार तेंदुए पर नजर रख रहा है और उसे जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है। Saharanpur News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...