Karva Chauth Special : सुहागिने रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानिए आपके शहर में कब निकलेगा चाँद, किस वक्त रहेगा शुभ मुहूर्त !

Karva Chauth Special

करवा चौथ स्पेशल : रविवार 20 अक्टूबर को सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं।
Karva Chauth Special
सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा कर कथा सुनती हैं, फिर रात में चांद निकलने पर अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सुबह से रात तक चांद के दर्शन और पूजन के बाद करवा चौथ का व्रत संपन्न होता है। Karva Chauth Special

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 20 अक्टूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07:53 बजे होगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।

Karwa-Chauth-2024

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। इस बार करवा चौथ पर चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 06:46 बजे से शुरू होकर अगले दिन 21 अक्टूबर को सुबह 04:16 बजे समाप्त होगी।

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं, शाम को सोलह श्रृंगार करती हैं और करवा माता की पूजा करने के लिए एक खास जगह पर इकट्ठा होती हैं और कथा सुनती हैं। करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 05:46 बजे से 06:54 बजे तक रहेगा। Karva Chauth Special

Karwa-Chauth-2024

करवा चौथ पर चंद्रोदय और पूजा का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, दिल्ली शहर को मानक मानते हुए करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07:53 बजे रहेगा। लेकिन अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। करवा चौथ दो शब्दों से मिलकर बना है, ‘करवा’ का मतलब मिट्टी का बर्तन और ‘चौथ’ का मतलब गणेशजी की प्रिय तिथि चतुर्थी है। करवा चौथ पर पूजा की थाली में कई तरह की चीजें होती हैं। करवा चौथ पर पूजा के बाद चौथ माता की आरती जरूर करनी चाहिए। Karva Chauth Special

करवा चौथ पर चांद देखने के बाद जल चढ़ाते हुए और पूजा करते हुए चंद्रदेव से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। समय: 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ पर चांद दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में शाम करीब 07:53 बजे उदय होगा।

यहां देखिये आपके शहर में चंद्रोदय का समय
दिल्ली 07:53 बजे
नोएडा 07:52 बजे
गुरुग्राम 07:55 बजे
गाजियाबाद 07:52 बजे
मेरठ 07:51 बजे
आगरा 07:53 बजे
पटना 07:29 बजे
देहरादून 07:24 बजे
जयपुर 08:03 बजे
मुंबई 08:36 बजे
बेंगलुरु 08:30 बजे
रांची 07:33 बजे
लखनऊ 07:42 बजे
बनारस 07:38 बजे
कानपुर 07:47 बजे
प्रयागराज 07:42 बजे
भोपाल 08:07 बजे
इंदौर 08:15 बजे
ग्वालियर 07:56 बजे
अहमदाबाद 08:27 बजे

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts