कानपुर : प्यार में कोई कितना अंधा हो जाता है इसका अंदाजा मनीषा की हरकत से लगाया जा सकता है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी विकास के साथ जिंदगी बिताने के लिए अपने बेटे अनिरुद्ध की हत्या की योजना बनाई थी। उसने अपने प्रेमी विकास से कहा था कि अनिरुद्ध की मौत के बाद हम दोनों शादी कर लेंगे और फिर अपना बच्चा पैदा करेंगे। यह एक क़ातिल माँ की खौफनाक कहानी है जिसने प्रेमी से शादी के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को मौत के घाट उतार दिया।

मामला उत्तर प्रदेश के कानपुरका है जहां कलयुगी माँ ने सोमवार रात एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे की ताबीज से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसके चेहरे और पीठ को भी दांतों से काट लिया। एक मां ऐसा कैसे कर सकती है, वो भी तब जब वो अपनी कोख से जन्मे दो बच्चों को पहले ही खो चुकी है। अब उसने तीसरे बच्चे को भी अपने हाथों से मार डाला। हैरानी की बात ये है कि इसके बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं है।
महिला मनीषा अपने ही बेटे अनिरुद्ध की हत्या के आरोप में जेल में है, लेकिन उसे कोई गम नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद उसके दो बच्चे पहले ही मर चुके हैं। उसका कहना है कि उसने ये सब अपने प्यार के लिए किया। मनीषा की हरकतों और बातों को जानने के बाद प्रतापपुर गांव की महिलाएं अचंभित हैं। महिलाओं का कहना है कि ऐसी मां होने से तो बच्चे का अकेले रहना ही बेहतर है। नरवल थाना प्रभारी राम मूरत पटेल का कहना है कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मनीषा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार देर रात आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना नरवल प्रभारी राम मूरत पटेल ने बताया कि अनिरुद्ध के पिता सुशील की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मां मनीषा समेत उसके प्रेमी विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने मनीषा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। मंगलवार रात पुलिस ने विकास को भी गिरफ्तार कर लिया। कि पुलिस ने आरोपी विकास को नरवल मोड़ से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह जिले से भागने की फिराक में था। आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। Kanpur Child Murder
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...