Jaunpur News : भाजपा नेता के बेटे ने पाकिस्तान की लड़की से किया ऑनलाइन निकाह, शरहद पार से बोली दुल्हन – क़बूल है… कबूल है… क़बूल है… 

Jaunpur News

जौनपुर : जौनपुर में भाजपा नेता तहसीन शाहिद के बेटे ने पाकिस्तानी लड़की से ऑनलाइन निकाह कर लिया। शुक्रवार रात निकाह के समय दूल्हा पक्ष जौनपुर और दुल्हन पक्ष लाहौर में मौजूद था। वीडियो कॉल पर निकाह पढ़ा गया। वीडियो कॉल पर ‘काबुल है…काबुल है…काबुल है’ कहकर दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी बन गए। दरअसल, भाजपा नेता ने एक साल पहले अपने बेटे की शादी पाकिस्तान में रहने वाली रिश्तेदार की बेटी से तय की थी।

Jaunpur News
दरअसल पहले बारात पाकिस्तान ले जाने का कार्यक्रम था। लेकिन, वीजा नहीं मिल पाया। इस वजह से शादी की तारीख बार-बार टलती रही। उधर, लड़की की मां की तबीयत खराब हो गई। उन्हें लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद आनन-फानन में ऑनलाइन निकाह पर सहमति बनी। दोनों परिवारों की मौजूदगी में निकाह पढ़ा गया। अब दुल्हन को भारत बुलाने की तैयारी की जा रही है। Jaunpur News

Jaunpur News
शहर के मखदूमशाह इलाके में रहने वाले भाजपा पार्षद तहसीन शाहिद ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने अपने बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास हैदर की शादी लाहौर में रहने वाले अपने रिश्तेदार सैयद अली जैदी की बेटी अंदलीप जहरा से तय की थी। उन्होंने वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन वीजा नहीं मिल पाया। इस दौरान लड़की की मां राना यास्मीन जैदी की पाकिस्तान में तबीयत खराब हो गई। वह चाहती थीं कि उनके रहते ही बेटी की शादी हो जाए। इसी वजह से दोनों परिवारों ने बातचीत की और ऑनलाइन निकाह कराने का फैसला किया। पिता ने बेटे के निकाह में कोई कसर नहीं छोड़ी। Jaunpur News

शुक्रवार रात वह 100 से ज्यादा बारातियों को लेकर इमामबाड़ा कल्लू मरहूम पहुंचे। यहां सैकड़ों बारातियों की मौजूदगी में ऑनलाइन निकाह हुआ। लड़के पक्ष की ओर से मौलाना महफूजुल हसन खां ने निकाहनामा पढ़ा। लड़की ने वीडियो कॉलिंग के जरिए निकाहनामा कबूल किया। शिया धर्मगुरु मौलाना महफूजुल हसन खान ने कहा कि इस्लाम में शादी के लिए लड़की की इजाजत जरूरी है। Jaunpur News

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts