विभाग में प्रमोशन तेजी से पूरा करने के निर्देश

चंडीगढ़, 8 फरवरी। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को विभाग में हर स्तर पर पदोन्नति तेजी से पूरा करने के आदेश दिए हैं।  

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कर्मचारियों की पदोन्नति जल्द करने सम्बन्धी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और आदेश दिए कि विभाग में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर से सीनियर सहायक, आंगनवाड़ी वर्करों से सुपरवाइजर और सुपरवाइजर से सी.डी.पी.ओ के पदोन्नति के लंबित मामलों को पारदर्शिता के साथ जल्द निपटाया जाए।  

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति दी जा रही हैं, जिससे कर्मचारी अधिक उत्साह से अपनी सेवाएं निभा सकें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों की भलाई और समयबद्ध सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।  

इस मौके पर विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर डॉ. शेना अग्रवाल, विशेष सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर,  डिप्टी डायरैक्टर स. सुखदीप सिंह झज्ज और स. अमरजीत सिंह भुल्लर विशेष रूप से मौजूद थे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts