Haryana Election : भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल हिसार से निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव, जानिये कौन है ये देश की सबसे अमीर महिला ?

Haryana Election

हरियाणा : कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से टिकट की इच्छुक थी। लेकिन उनका टिकट नहीं हो पाया। जिसके चलते बीजेपी सांसद की मां सावित्री जिंदल ने हिसार विधानसभा सीट से गुरुवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है। सावित्री जिंदल के निर्दलीय प्रत्याशी के टूर पर चुनाव मैदान में उतरने से हिसार के सियासी आँकड़े बदल गए हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति दिवंगत ओपी जिंदल की पत्नी 74 वर्षीय सावित्री हरियाणा के मंत्री और हिसार से मौजूदा विधायक कमल गुप्ता के खिलाफ मैदान में उतरीं हैं। ख़ास बात ये हैं कि सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं।

Haryana Election
आपको बता दें कि सावित्री जिंदल दो बार हिसार विधानसभा सीट से विधायक रह चुकी हैं। सावित्री जिंदल 2005 में हिसार से पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी। हिसार की जनता ने उन्हें अपनी विधायक के रूप में चुन कर हरियाणा विधानसभा भेजा था। जहां उन्होंने हिसार का प्रतिनिधित्व किया था। 2009 में दूसरी बार फिर चुनाव लड़ी और कांग्रेस से इसी सीट पर विधायक चुनी गईं। 2013 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में मंत्री बनाई गईं। उन्होंने इस साल मार्च में कांग्रेस छोड़ दी जब उनके बेटे नवीन जिंदल ने भी पार्टी छोड़ दी और बाद में भाजपा में शामिल हो गए। Haryana Election

ये भी पढ़िए …  पूर्व WFI प्रमुख के विनेश फोगाट पर ‘धोखाधड़ी’ वाले बयान पर बजरंग पुनिया ने बृज भूषण सिंह पर पलटवार किया

भाजपा में शामिल होने पर पार्टी ने लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट देकर लोकसभा सांसद चुना गया। सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल हिसार से विधानसभा चुनाव लड़ने  थी। उन्हें उम्मीद थी कि भाजपा से उनका टिकट हो जाएगा। लेकिन उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्होंने नामनाकन के आखरी दिन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सबको चौंका दिया। सावित्री जिंदल के चुनाव मैदान में उतरने से हिसार सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई। भाजपा, कांग्रेस, जेजेपी समेत सभी पार्टियों के प्रत्याशियों की चिंता बढ़ने लगी है। Haryana Election

ये भी पढ़िए … कांग्रेस अब हरियाणा, दिल्ली चुनावों के लिए AAP के साथ गठबंधन करने की योजना क्यों नहीं बना रही है?

दरअसल उधोगपति सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। फोर्ब्स इंडिया ने उन्हें इस साल देश की सबसे अमीर महिला के रूप में सूचीबद्ध किया है, जिनकी कुल संपत्ति 29.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर है। वे पहले भी हिसार सीट से दो बार विधायक और एक बार हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। जिसका फायदा उन्हें आगामी चुनाव में मिल सकता है। यही वजह है कि सियासतदानों में हड़कंप जैसी स्तिथि बनी हुई है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। Haryana Election

ये भी पढ़िए … हरियाणा चुनाव के लिए चल रहा खाप पंचायतों में सेंध लगाने का षड्यंत्र?

निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करने के बाद सावित्री जिंदल ने कहा कि “मैंने इसके विकास और बदलाव के लिए हिसार की सेवा करने का संकल्प लिया है। हिसार के लोग मेरा परिवार हैं और ओम प्रकाश जिंदल ने इस परिवार के साथ मेरा रिश्ता स्थापित किया था। “जिंदल परिवार ने हमेशा हिसार की सेवा की है। मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनका विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं।”

ये भी पढ़िए … पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया आज कांग्रेस में होंगे शामिल, बादली से पुनिया और जुलाना या दादरी से विनेश लड़ेगीं चुनाव

हिसार सीट से भाजपा ने कमल गुप्ता पर दांव लगाया है। मीडिया ने सावित्री जिंदल से सवाल किया कि क्या उनका सत्तारूढ़ दल के खिलाफ सीट से चुनाव लड़ना विद्रोह नहीं होगा। मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “ऐसा नहीं माना जाएगा। मैंने केवल अपने बेटे (लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल) के लिए प्रचार किया था। मैंने (भाजपा की) कोई सदस्यता नहीं ली है।” Haryana Election

ये भी पढ़िए …  पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनौती देंगी गैंगस्टर की पत्नी, भाजपा ने गैंगस्टर की पत्नी और पुलिसकर्मी की बेटी पर लगाया दांव
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts