Haryana Election 2024 : नायब सैनी का बढ़ गया कुनबा, 3 निर्दलीय विधायक बीजेपी में हुए शामिल

Haryana Election 2024

हरियाणा चुनाव परिणाम : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत हासिल की है। हरियाणा में जीत के बाद भाजपा ने एक बार फिर सत्ता स्थापित कर ली है। लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने इस बार 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 37 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इनेलो ने 2 सीटें जीतीं, जबकि 3 निर्दलीय विधायक भी चुने गए। अब नतीजों के बाद तीनों निर्दलीय विधायकों- देवेंद्र कादयान, राजेश जून और सावित्री जिंदल ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस तरह हरियाणा विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 51 हो गई है।

Haryana Election 2024

ये भी पढ़िए …  हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, एक्जिट पोल हुए फेल, नायब सैनी ने बनाई रेल

गन्नौर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने जाने के बाद देवेंद्र कादयान ने कहा कि “मैं भाजपा सरकार का समर्थन कर रहा हूं। गन्नौर की 36 बिरादरियों ने मुझे वोट दिया है और उनकी उम्मीदें तभी पूरी हो सकती हैं, जब मैं सरकार के साथ चलूंगा। गन्नौर के विकास के लिए हम भाजपा का समर्थन करेंगे। मैं पहले भी भाजपा में था और ये सभी मेरे परिवार की तरह हैं। मैं पार्टी में शामिल नहीं हो रहा हूं, लेकिन सरकार का समर्थन करूंगा।” गौरतलब है कि कादयान भाजपा के बागी हैं। क्या विधानसभा चुनाव के नतीजे वैसे ही आए जैसा आपने सोचा था? Haryana Election 2024

ये भी पढ़िए … लोकसभा चुनाव में जमकर दिए वोट, इस बार कांग्रेस से क्यों कट गया दलित वोटर, दो राहे पर राहुल गांधी

हरियाणा में भाजपा जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है, इसके बावजूद कादयान का समर्थन भाजपा के लिए अहम साबित हो सकता है। कादयान ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका भाजपा में लौटने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन वे गन्नौर की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सरकार के साथ रहेंगे। वहीं, बहादुरगढ़ से जीते राजेश जून ने केंद्रीय मंत्री और हरियाणा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के घर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली भी मौजूद थे। Haryana Election 2024

ये भी पढ़िए … जम्मू जम्मू कश्मीर की जीत पर बीजेपी में ख़ुशी, हरियाणा में सरकार बनने पर जश्न, जानिये कैसे बदला मिज़ाज?

राजेश जून ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर बहादुरगढ़ सीट से जीत दर्ज की है। दोनों विधायकों के अलावा हिसार से जीतीं भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। जिंदल मार्च में भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन पार्टी से टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। भाजपा को समर्थन देने के मद्देनजर सावित्री जिंदल ने अपने बेटे और भाजपा सांसद नवीन जिंदल के साथ दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब से मुलाकात की। Haryana Election 2024

ये भी पढ़िए …  हार गए नायब सैनी के 9 मंत्री, पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे ने स्पीकर को हराया, स्वास्थ्य मंत्री को मिला तीसरा स्थान

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts