Haryana CM : नायब सैनी ने दूसरी बार हरियाणा सीएम पद की ली शपथ, अनिल विज़ समेत 13 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिये नायब सरकार में किसको मिला मौका 

हरियाणा : हरियाणा में भाजपा ने तीसरी बार सरकार बनाई है। पंचकूला में आयोजित भव्य समारोह में नायब सैनी ने सीएम पद की शपथ ली। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली। जिनमें अंबाला से सात बार के विधायक अनिल विज, राव नरबीर सिंह, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार समेत 6 विधायकों ने केबिनेट और 7 विधायकों ने राज्य मंत्री पद की शपथ रहन की है।

Haryana CM
अनिल विज- 71 वर्षीय अनिल विज सातवीं बार अंबाला कैंट से विधायक बने हैं। उन्हें अनुभवी और जुझारू नेता माना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ, जब वे एसडी कॉलेज में पढ़ते थे। इसके बाद वे 1970 में एबीवीपी के महासचिव बने और 1974 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े।

राव नरबीर सिंह- हरियाणा के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्र बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह को नायब सैनी सरकार में मंत्री बनाया गया है। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री राव नरबीर 2014 में पहली बार बादशाहपुर से जीते और मनोहर सरकार में मंत्री बने।
कृष्ण लाल पंवार- इसराना विधायक पंवार थर्मल की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए। पिछली मनोहर सरकार में पंवार परिवहन मंत्री थे। 2019 में चुनाव हारने के बाद भाजपा ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया। 12 साल की सेवा के बाद उन्होंने 1991 में पानीपत थर्मल पावर प्लांट की नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 1991 का चुनाव ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में असंध से लड़ा और पहली बार विधायक बने।

महिपाल ढांडा- हरियाणा की नायब सैनी सरकार 2.0 में पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को भी मंत्री पद दिया गया है। ढांडा 2014 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने 62074 वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 36132 वोटों से हराया था।

विपुल गोयल- फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल बड़े कारोबारी और उद्यमी हैं। साल 2014 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला और उन्होंने 44781 हजार वोटों से जीत दर्ज की। 22 जुलाई 2016 को मनोहर लाल सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया। इस दौरान उन्हें उद्योग एवं वाणिज्य के साथ अन्य विभागों का प्रभार दिया गया। 2019 में नरेंद्र गुप्ता को विपुल गोयल की जगह भाजपा से फरीदाबाद से टिकट दिया गया। जनवरी 2024 में उन्हें भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया।

डॉ. अरविंद शर्मा- सोनीपत के गोहाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को पहली जीत दिलाने वाले डॉ. अरविंद शर्मा को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। डॉ. अरविंद शर्मा इससे पहले केंद्रीय राजनीति में सक्रिय थे। डॉ. अरविंद शर्मा का राजनीतिक सफर 1996 में सोनीपत लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए और 2004 और 2009 में करनाल से सांसद चुने गए।

श्याम सिंह राणा- रादौर से भाजपा विधायक श्याम सिंह राणा को नायब सैनी सरकार में मंत्री पद मिला था। श्याम सिंह राणा ने रादौर विधानसभा सीट पर दूसरी बार जीत हासिल कर भाजपा को मजबूत किया है। श्याम सिंह राणा ने 2024 के विधानसभा चुनाव में 13,132 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2014 में भी वे विधायक चुने गए थे और हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव की भूमिका निभाई थी।

रणबीर गंगवा- हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर चंडीगढ़ पहुंचे रणबीर गंगवा ने अपने 34 साल के राजनीतिक सफर में जमीन से लेकर मंत्री पद तक का सफर तय किया है। रणबीर गंगवा ने 1990 में महज 26 साल की उम्र में अपने गांव में पंच का चुनाव लड़ा था, जिसमें जीतकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद 2000 में उन्होंने जिला परिषद का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2005 में उन्होंने फिर से जिला परिषद का चुनाव जीता और वाइस चेयरमैन का पद हासिल किया।

कृष्ण बेदी- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार बेदी नरवाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक हैं। इससे पहले वे मनोहर लाल सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भी रह चुके हैं। 57 वर्षीय कृष्ण कुमार बेदी पिछले 20 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। 2014 में वे कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए।

श्रुति चौधरी- 2024 के विधानसभा चुनाव में श्रुति चौधरी पहली बार तोशाम की विधायक बनी हैं। जून 2024 में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इससे पहले वे 2005 से राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्य रही हैं। कांग्रेस में रहते हुए वे 2009 से 2014 तक भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं। श्रुति चौधरी का जन्म 3 अक्टूबर 1975 को नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता पूर्व कृषि मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह और मां भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी हैं।

आरती राव- नारनौल के अटेली विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक आरती राव की पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। नवनिर्वाचित विधायक आरती राव अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रही हैं। आरती राव ने 2001 और 2012 में शूटिंग विश्व कप में भाग लिया और चार बार एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीते। आरती ने 2017 में खेलों से संन्यास ले लिया था और तब से राजनीति में रुचि ले रही हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आरती राव ने पहली बार अटेली विधानसभा से चुनाव लड़ा और कड़े मुकाबले में बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर अतरलाल को 3000 वोटों से हराकर विधायक चुनी गईं। राजेश नागर – तिगांव विधायक राजेश नागर हैं

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts