Haryana 2024 Result : हार गए नायब सैनी के 9 मंत्री, पूर्व सीएम भजनलाल के बेटे ने स्पीकर को हराया, स्वास्थ्य मंत्री को मिला तीसरा स्थान 

Haryana Counting

हरियाणा चुनाव परिणाम : हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में मंत्री रहे 9 नेता चुनाव हार गए। सिर्फ 2 मंत्री ही चुनाव जीत पाए। जीतने वाले मंत्रियों में पानीपत ग्रामीण सीट से महिपाल ढांडा और बल्लभगढ़ सीट से मूलचंद शर्मा शामिल हैं।

Haryana 2024 Result

पंचकूला में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बड़े बेटे कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई ने हराया। नूंह में मंत्री संजय सिंह हार गए। यहां कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद जीते। जगाधरी में मंत्री कंवरपाल गुर्जर हार गए। यहां कांग्रेस के चौधरी अकरम खान जीते।

अबकी बार, सैनी असरदार, नायब सैनी को सीएम बनाने का फार्मूला हुआ साकार, बन गई नायाब सरकार

हिसार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रही देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल जीतीं। भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले मंत्री रणजीत चौटाला भी चुनाव हार गए। यहां इनेलो-बसपा उम्मीदवार और अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला जीते। Haryana 2024 Result

सिर्फ 2 मंत्री ही चुनाव जीत पाए

Haryana 2024 Result

ये भी पढ़िए …   जुलाना के मैदान में पहलवान विनेश फोगाट ने भाजपा के योगेश बैरागी को दी पटखनी, 5761 वोटों से जीती

अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए मंत्रियों की सीटों पर क्या हुआ

पंचकूला: ज्ञान चंद गुप्ता 1997 वोटों से हारे

कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रमोहन बिश्नोई ने पंचकूला विधानसभा सीट पर 1997 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें 67,397 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता को 65400 वोट मिले। ज्ञान चंद गुप्ता हरियाणा विधानसभा के स्पीकर थे। चंद्रमोहन बिश्नोई पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के बड़े बेटे हैं। वे राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। Haryana 2024 Result

जगाधरी: कंवर पाल गुर्जर 6868 वोटों से हारे

कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी अकरम खान ने जगाधरी विधानसभा सीट पर 6868 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार कंवर पाल गुर्जर को हराया। अकरम खान को 67,403 वोट मिले। कंवर पाल गुर्जर को 60,535 वोट मिले। कंवर पाल गुर्जर मनोहर लाल खट्टर की पहली सरकार में स्पीकर थे। दूसरे कार्यकाल में उन्हें पहले शिक्षा मंत्री और बाद में कृषि मंत्री बनाया गया।

ये भी पढ़िए …  हरियाणा में क्यों हारी कांग्रेस, एक्जिट पोल हुए फेल, नायब सैनी ने बनाई रेल

बल्लभगढ़: मूल चंद शर्मा 17,730 वोटों से जीते

कैबिनेट मंत्री मूल चंद शर्मा ने बल्लभगढ़ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्हें 61,806 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस की बागी शारदा राठौर को 17,730 वोटों से हराया। यहां कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा चौथे स्थान पर रहे। उन्हें मात्र 8674 वोट मिले। मूलचंद शर्मा मनोहर लाल खट्टर सरकार में परिवहन मंत्री और नायब सिंह सैनी सरकार में श्रम तथा उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री थे।

लोहारू: जेपी दलाल 792 वोटों से हारे

लोहारू में मंत्री जेपी दलाल को कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर फरटिया ने 792 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल को 80,544 वोट मिले। राजबीर फरटिया को 81,336 वोट मिले। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री रहते जेपी दलाल को कृषि मंत्री बनाया गया था और नायब सैनी की सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था। Haryana 2024 Result

रानियां: रणजीत चौटाला तीसरे स्थान पर रहे

रानिया में इनेलो-बसपा प्रत्याशी अर्जुन चौटाला 4191 वोटों से जीते। उन्हें 43,914 वोट मिले। कांग्रेस के सर्वमित्र कंबोज दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 39,723 वोट मिले। रंजीत चौटाला तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 36,401 वोट मिले। रंजीत चौटाला 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते थे। तब उन्हें ऊर्जा और जेल मंत्री बनाया गया था। इस चुनाव में वे भाजपा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा।

ये भी पढ़िए …  हरियाणा में बनने जा रही सैनी सरकार, नायब सैनी का जलवा बरकरार

हिसार: कमल गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे

हिसार में देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल 18,941 वोटों से जीतीं। जिंदल को 49,231 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार रामनिवास राडा 30,290 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा उम्मीदवार 17,385 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कमल गुप्ता नायब सैनी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

पानीपत ग्रामीण: महिपाल ढांडा 50,212 वोटों से जीते

मंत्री और भाजपा उम्मीदवार महिपाल ढांडा ने पानीपत ग्रामीण सीट पर 50,212 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 1,01,079 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार सचिन कुंडू को 50,867 वोट मिले। महिपाल ढांडा ने लगातार तीसरी बार यह सीट जीती है। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद महिपाल ढांडा को पंचायत एवं सहकारिता मंत्री बनाया गया था।

अंबाला शहर: गोयल 11,131 वोटों से हारे

कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल सिंह मोहरा ने अंबाला शहर सीट पर 11,131 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें 84,475 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार और मंत्री असीम गोयल 73,344 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। असीम गोयल को नायब सैनी की सरकार में परिवहन और महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया था।

थानेसर: सुधा 3243 वोटों से हारे

थानेसर में कांग्रेस उम्मीदवार अशोक अरोड़ा 3243 वोटों से जीते। उन्हें 70,076 वोट मिले। भाजपा उम्मीदवार और मंत्री सुभाष सुधा 66,833 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। Haryana 2024 Result

ये भी पढ़िए … एग्जिट पोल कितने सटीक हैं? हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के पिछले नतीजों के अनुमान कितने करीब हैं?

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts