हरिद्वार : नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में हुआ। दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन संगठन की मांगों में पत्रकार सुरक्षा कानून, श्रमजीवी पत्रकार अधिनियम की बहाली, मीडिया काउंसिल का गठन, मीडिया आयोग का गठन, पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय रजिस्ट्रार, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को आर्थिक सहायता, डिजिटल मीडिया के लिए नियम, सभी राज्यों में मान्यता समितियों का गठन, मीडिया संस्थानों में कर्मचारियों की छंटनी का विरोध, उचित वेतन, काम के घंटे तय, पत्रकारों को पेंशन, देशभर के पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, सभी राज्यों में बस यात्रा की सुविधा, रेल यात्रा में 50 प्रतिशत रियायत की बहाली शामिल रहीं। वहीं, राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगठन से जुड़ी महिला पत्रकारों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


एनयूजे इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि एनयूजे (आई) छोटे और मध्यम समाचार पत्रों के मालिकों के साथ खड़ा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण अधिकांश समाचार पत्र बंद होने के कगार पर हैं। एनयूजे, आई छोटे और मध्यम समाचार पत्रों को बचाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है। रास बिहारी शनिवार को प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संयोजक धर्मेन्द्र चौधरी ने किया। मंच पर उपस्थित अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन जोशी, मुख्य संयोजक एवं हरिद्वार जिला अध्यक्ष आदेश त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवा, राकेश राणा, विमलेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, दधबल यादव, पूर्व आर उपाध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रसन्न मोहंती, संयोजक रामचन्द्र कन्नोजिया, जिला महासचिव डॉ. शिवा अग्रवाल, बालकृष्ण शास्त्री, प्रदीप गर्ग, नरेश शर्मा, सुनील पाल शामिल थे। एवं लव शर्मा, संतोष कुमार, विकास झा, गणेश वैद्य, एम.एस. नवाज, काशीराम सैनी, नितिन राणा, शिव कुमार शर्मा, मुकेश वर्मा, संदीप रावत, राव रियासत पुंडीर, पुलकित शुक्ला, दिनेश भारद्वाज, सचिन सैनी, मयूर सैनी, आशीष मिश्रा, रंजिनीकांत शुक्ला, नरेश गुप्ता, अमित गुप्ता, विवेक शर्मा, सुमित यश कल्याण, संजय आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
