सहारनपुर : सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह और महिला कार्यकर्ता कोमल गुर्जर के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कोमल गुर्जर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने उन पर जनप्रतिनिधि की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। सहारनपुर में भाजपा विधायक कीरत सिंह के खिलाफ गुर्जर समाज के लोगों ने महापंचायत बुलाई थी। महिला का आरोप है कि गंगोह विधायक कीरत सिंह के इशारे पर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। गगोह में एक पैलेस में महापंचायत बुलाई गई थी जिसे प्रशासनिक अधिकारियों ने रुकवा दिया है। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा है।

एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गंगोह कस्बे में महापंचायत के आयोजन की अनुमति नहीं दी गई है। थाना गंगोह क्षेत्र में भादंसं की धारा 163 लागू कर दी गई है। अगर सड़क पर भीड़ जमा हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विधायक के समर्थकों का कहना है कि यह कीरत सिंह को बदनाम करने की साजिश है। गुर्जर समाज की महिला और भाजपा कार्यकर्ता कोमल चौधरी ने 20 जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें बताया गया था कि गंगोह विधायक कीरत सिंह के इशारे पर मेरे परिवार को परेशान किया जा रहा है। मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मेरे पैर में चोट लगी है। मेरे खिलाफ कई फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आप सभी को इस महापंचायत में आना है। मैं सभी से निवेदन करती हूं कि 27 तारीख को महासभा होगी। लेकिन जो मेरे भाई हैं, वही आएं। मुझे चापलूसों की जरूरत नहीं है।

कोमल गुर्जर का कहना है कि भाजपा कहती है कि हम महिलाओं के साथ हैं, इसलिए मैं आपकी गुर्जर महिला हूं। इसलिए मेरा भी सम्मान है। महापंचायत के लिए पहले गंगोह में एक बैंक्वेट हॉल बुक किया गया था, लेकिन सत्ताधारी विधायक के डर से संचालक ने हॉल देने से मना कर दिया। अगर मुझे कहीं जगह नहीं मिली तो मैं शुक्रवार को सड़क पर चटाई बिछाकर पंचायत करूंगी। शुक्रवार को गंगोह कस्बे के एक पैलेस में गुर्जर समाज की महापंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में गुर्जर समाज के जिम्मेदार लोगों को शामिल होना था। लेकिन विधायक के दबाव में प्रशासन ने न केवल धारा 163 लागू कर दी बल्कि महापंचायत भी होने से रोक दी। पंचायत में शामिल होने आए लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया गया। गंगोह कस्बे का तीतरो रोड पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस के रवैये से नाराज गुर्जर समाज में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

कोमल चौधरी जहां पंचायत करने पर अड़ी हैं, वहीं गंगोह विधायक कीरत सिंह पंचायत को होने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस और प्रशासन ने पंचायत रोकने के लिए लाठीचार्ज करने की तैयारी कर ली है। विधायक कीरत सिंह के समर्थन में भी पंचायत हुई है। विधायक समर्थकों का कहना है कि कोमल चौधरी विधायक की छवि खराब करना चाहती हैं। जबकि उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। यह सब आगामी 2027 के चुनाव को लेकर किया जा रहा है। कीरत सिंह गुर्जर समाज से आते हैं, जबकि चौधरी यशपाल सिंह के बेटे समाजवादी पार्टी में गुर्जर समाज का नेतृत्व कर रहे हैं। किसके इशारे पर कोमल चौधरी कीरत सिंह के खिलाफ मैदान में उतरी हैं। कोमल द्वारा कीरत सिंह पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
मामला बढ़ता देख भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने कहा कि कोमल चौधरी पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रही हैं। वह पार्टी नेताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बयानबाजी कर रही हैं। जिससे पार्टी और पार्टी नेताओं की छवि पर असर पड़ा है। इसी वजह से कोमल चौधरी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। विधायक कीरत सिंह के सवाल पर महानगर अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। Saharanpur News
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...