सरसावा शुगर मिल में किसान क्रशिंग मशीन में गिरा, बाल-बाल बचा, बड़ा हादसा टला

A farmer fell into a crushing machine at Sarsawa sugar mill, Narrowly escaped averting a major accident.

सहारनपुर : मंगलवार को सरसावा थाना क्षेत्र की एक शुगर मिल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक किसान गन्ने की कन्वेयर बेल्ट का निरीक्षण करते समय अपना संतुलन खो बैठा और मिल की क्रशिंग मशीन में गिर गया। मिल के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद किसानों ने तुरंत क्रशिंग मशीन को रोक दिया और किसान को बचा लिया।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को सरसावा शुगर मिल में गन्ना लेकर आए एक किसान मशीन देखते समय क्रशिंग मशीन में गिर गया। क्रेन से ट्रॉली से उतारा जा रहा गन्ना उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गन्ने की कन्वेयर बेल्ट में फंस गया। मौके पर मौजूद एक अन्य किसान राजपाल ने बताया कि गन्ना लेकर आया एक किसान मशीनरी देख रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मिल की क्रशिंग मशीन में गिर गया। ऊपर से गन्ना भी उसके ऊपर गिर गया।

अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत क्रशिंग मशीन को रोक दिया और किसान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। मिल प्रबंधन ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts