E.D.-C.B.I. के डर से हुड्डा भाजपा सरकार गिराना ही नहीं चाहते – दिग्विजय

चंडीगढ़, 11 मई। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने उचाना की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि किसान देवता समान है और किसान कभी महिलाओं को पत्थर नहीं मार सकते। उन्होंने कहा कि किसानों की आड़ में चंद कांग्रेसी पत्थरबाजी करते हैं। 

शनिवार को दिग्विजय चौटाला रोहतक लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी रविन्द्र सांगवान के समर्थन में महम चौबीसी के एक दर्जन से अधिक गांवों में जाकर जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी ने 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सरकार बनाने का न्यौता दिया था, जिसके वह स्वयं गवाह है, लेकिन ईडी सीबीआई के डर से तब भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार बनाने के लिए कोई कदम नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा की जनता के लिए जेल तक जाने की कुर्बानी देना हर किसी के बस की बात नहीं होती। 

दिग्विजय ने कहा कि चौधरी देवीलाल से लेकर, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला, डॉ अजय सिंह चौटाला ने जेल को स्वीकार किया है, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के दबाव के आगे यह सब करने में पीछे हट गए। भाजपा पर आक्रमक दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी की गारंटी का हमें पता नहीं लेकिन दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर युवा रविंद्र सांगवान अगले 40 तक रोहतक की सेवा करेंगे, इस बात की गारंटी वह आज ही देते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts