यूपी में मोबाइल पर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, होंगी वाहन रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं, व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा को परिवहन विभाग ने दी हरी झंडी – Lucknow News

परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, चालान और परिवहन से जुड़ी कई सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए ये सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222 पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अब उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को इस चैटबॉट सेवा के लिए API एक्सेस की भी अनुमति दे दी है।

परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222

 

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सएप पर चैटबॉट सेवा के लिए API एक्सेस (एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) देने के लिए हरी झंडी दे दी है। यूपी परिवहन विभाग ने मई के पहले सप्ताह में 8005441222 नंबर पर चैटबॉट सेवा शुरू की थी। इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से आम लोग अब वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाएं, चालान जानकारी और आवेदन की स्थिति से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप पर संवाद करके प्राप्त कर सकेंगे।

चैटबॉट सेवा शुरू होने से बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सेवाओं का लाभ कहीं से भी और कभी भी उठाया जा सकेगा। इस संबंध में भारत सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि नागरिकों की गोपनीयता से संबंधित कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सभी प्रावधानों और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

नागरिकों को मिलेंगी ये सुविधाएं
– सेवाओं की 24×7 उपलब्धता
– कार्यालय में भीड़ कम होगी
– पारदर्शिता बढ़ेगी
– समय और धन की बचत
– डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह का कहना है कि यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। विभाग जल्द ही इस सेवा को जनता के लिए शुरू करने की कार्रवाई कर रहा है। औपचारिकताएं पूरी करने में थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन जनता को सभी सेवाएं बेहतर तरीके से मिलेंगी। Lucknow News

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts