युवती ने पुलिस को बताया कि 2022 में वह हाथरस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। तभी उसकी मुलाकात गांव लुत्साना हाथरस निवासी अविनाश कुमार से हुई। अविनाश भी प्रतियोगी (UPSC) परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दोनों में दोस्ती हो गई। अविनाश ने उसे प्यार और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया। उसने कहा कि जब उसकी सरकारी नौकरी लग जाएगी तो दोनों शादी कर लेंगे। 2023 में अविनाश का चयन पुलिस उप निरीक्षक के पद पर हुआ। Agra News
लड़की ने बताया कि इसके बाद उसने अविनाश को महीनों तक अपने साथ एक कमरे में रखा। उसने मेरा शारीरिक शोषण किया। जब मैं गर्भवती हो गई तो अविनाश ने मुझे दवा देकर गर्भपात करा दिया। लड़की ने बताया कि 24 फरवरी 2025 को उसे इंस्टाग्राम के जरिए पता चला कि अविनाश ने किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। जिसका मैंने विरोध किया। उसने बताया कि घरवालों के दबाव में आकर उसने शादी कर ली। इसके बाद वह उसे कालिंदी विहार स्थित त्यागराज होटल में ले गया।
होटल में उसने उसका शारीरिक शोषण किया और वीडियो भी बना लिया। फिर अविनाश ने अप्रैल में उससे शादी करने का वादा किया। अब शादी की बात करने पर वह मुझे धमका रहा है। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। Agra News