अहीरवाल में कांग्रेस को मिली बड़ी ताकत

चंडीगढ़, 23 अगस्त। अहीरवाल में कांग्रेस का कुनबा लगातार विस्तार लेता जा रहा है। इसी कड़ी में आज करीब 100 इनेलो व जेजेपी पदाधिकारी, चेयरमैन, पार्षद, पूर्व पार्षद, सरपंच व पूर्व सरपंच कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनके साथ 25 रिटायर्ड प्रिंसिपल और 27 रिटायर्ड प्रोफेसर ने भी कांग्रेस ज्वाइन की है। 

सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाण कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

हुड्डा और चौ. उदयभान ने सभी का पार्टी में स्वागत किया और पूर्ण मान-सम्मान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राव दान सिंह भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts