कनीना स्कूल बस दुर्घटना पर सीएम ने जताया दुख

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने महेंद्रगढ़ जिले के कनीना खंड के गांव उन्हानी में स्कूल बस की दुर्घटना में बच्चों के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर मृतक बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

नायब सिंह ने कहा कि इस हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने हादसे में घायल हुए बच्चों की जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों की सहायता के लिए मुस्तैद है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी उक्त घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस हादसे में कई अन्य बच्चों को भी चोटें आईं।

दत्तात्रेय ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं नारनौल में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में बहुमूल्य जिंदगियों की हानि से बहुत दुखी हूं। दिवंगत आत्माओं को शाश्वत शांति मिले! मेरी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’’ राज्यपाल ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts