मुख्यमंत्री ने किया विपक्ष पर कड़ा प्रहार

चंडीगढ़, 21 जुलाई। हरियाणा के मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने विपक्ष के लोगों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जिनके खुद केबही खाते खराब हैं, वे आज वर्तमान सरकार से हिसाब मांगने की बात कर रहे हैं। विपक्षने अपने कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल लोगों से झूठ बोलकर वोट लेने का काम कियाहै जबकि असली विकास कार्य तो वर्ष 2014 के बाद देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथाप्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है। आज विपक्ष के पास झूठ बोलने केअलावा और कुछ नहीं है।        

मुख्यमंत्री धन्यवादी दौरे के दौरान गांव डबरी में उपस्थित जनसमूहको संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने अपने कार्यकाल में जनता की उम्मीदोंके अनुरूप काम नहीं किया और अब वे झूठ बोलकर जनता से वोट की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंनेकहा कि विपक्ष के पास झूठ के अलावा कोई काम नहीं है और ना ही उनके पास कोई मुद्दा है।विपक्ष ने लोकसभा के चुनाव में भी संविधान बदलने की बात कह कर लोगों के बीच में झूठबोलने का काम किया। जबकि संविधान से छेड़खानी का काम कांग्रेस ने ही किया है।     

मुख्यमंत्री करनाल में दो दिवसीयदौरे पर हैं। रविवार को मुख्यमंत्री सबसे पहले सेक्टर 7 स्थित श्री कर्णेश्वर महादेवमंदिर में पहुंचे, बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि केलिए मंगलमय कामना की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा किकल सोमवार से सावन मास शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएंहै।        

 मुख्यमंत्री इसके बाद एडवोकेट विजय वेदपाल के निवास स्थान पहुंचेजहां पर ढोल नगाड़े बजाकर तथा फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंनेविधानसभा व लोकसभा चुनाव में करनाल से कमल के फूल को भारी विजय दिलाने के लिए धन्यवादकिया। 

       मुख्यमंत्रीइसके बाद गांव डबरी पहुंचे। वहां पर भी ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएंसुनी तथा ग्राम पंचायत द्वारा रखी समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिया।उन्होंने कहा कि सरकार एक्शन मोड में है और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिएजिला मुख्यालय व खंड स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगोंका आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं का समाधान के लिए समाधान शिविरों में जाएं और अपनीसमस्याएं उपायुक्त के सामने रखें।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि डबरी गांव में एक करोड़ 35 लाख रुपए के विकासकार्य हो चुके हैं। गांव की पंचायत द्वारा मांग पत्र दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहाकि इन मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा तथा विकास कार्य में कोई कोरकसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने ऐच्छिक कोष से गांव में विकास कार्योंके लिए 11 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गरीब लोगों को प्लाट देने की बातकह रही है। उन्होंने ना तो उन प्लॉटों का कब्जा दिया और ना ही उनकी रजिस्ट्री सौंपी,जबकि लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हमारी सरकार द्वारा 20 हजार लोगों को उनके प्लॉट केकब्जे दिए गए तथा रजिस्ट्रियां सौंपी गई। इतना ही नहीं जिन लोगों को अब तक प्लॉट नहींमिले हैं उनके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पंजीकरण के बाद इनको भी प्लॉट दिए जाएंगेजिन गांवों में जमीन नहीं है वहां प्लॉट खरीदने के लिए 1 लाख रुपये सरकार की तरफ सेदिया जाएगा।

        मुख्यमंत्री ने कहा कि हैप्पी स्कीम के तहत 23 लाख परिवारों के84 लाख गरीब लोगों को एक हजार किलोमीटर प्रतिवर्ष मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रहीहै। मुख्यमंत्री इसके उपरांत सेवा भारती कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिलहुए और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशिदेने की घोषणा की।

        इस मौके पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, उपायुक्त उत्तम सिंहव पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, एसडीएम अनुभव मेहता, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा,ओएसडी संजय बठला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts