सहारनपुर : आजमगढ़ के एक किशोर का बाराबंकी में खतना कर उसे इस्लाम कबूल करवाया गया। फिर उससे नमाज भी पढ़वाई गई। जिस पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘यह बेहद गंभीर, निंदनीय और अमानवीय घटना है। यह मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और इस्लाम की शिक्षाओं के भी पूरी तरह खिलाफ है।’
उन्होंने लिखा- ‘पीड़ित किशोर को लगातार प्रताड़ित किया गया, बंधक बनाकर रखा गया और उसे खाना भी नहीं दिया गया। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। यह कृत्य इस्लाम की शिक्षाओं के भी खिलाफ है और ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।’ बाराबंकी पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। सख्त सजा दी जानी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।
आपको बता दें कि आजमगढ़ के एक किशोर का बाराबंकी में खतना कर उसे मुसलमान बना दिया गया। फिर उससे नमाज भी पढ़वाई गई। किशोर ने बताया कि उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। बंधक बनाकर रखा जाता था, खाना भी नहीं देता था। यह मामला तब सामने आया जब किशोर विश्व हिंदू परिषद के संपर्क में आया। पीड़ित ने आजमगढ़ में किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में अपना बयान दर्ज कराया। पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
किशोर ने बताया था कि मुर्शीद और उसके पिता रियासत अली जो कबाड़ का काम करते हैं, उसे बहला-फुसलाकर बाराबंकी ले आए। उन्होंने उसे अफीफा रेस्टोरेंट में काम करने के लिए रख लिया। इसके बाद उन्होंने किशोर से कहा कि अब से तुम्हारा नाम नूर मोहम्मद है और तुमने मुस्लिम धर्म अपना लिया है। किशोर की बात सुनकर विश्व हिंदू परिषद के लोग थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुर्शिद, उसके पिता रियासत अली और अफीफा रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण के आरोप में मामला दर्ज किया है। MP Chandra Shekhar