लोकसभा चुनाव – जनपद स्तर पर होगी वेबकास्टिंग

देहरादून, 4 अप्रेल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए अनेक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।  मतदान स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करना, ऑब्जर्वर की तैनाती करना बूथ लेवल पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती करना, पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन करना और सेक्टर ऑफिसर की तैनाती करना एवं अन्य व्यवस्था इसमें शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश दिये गए थे कि राज्यों में 50 प्रतिशत पोलिंग स्टेशन में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाए।…

मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

देहरादून, 4 अप्रेल। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में वन संरक्षण अधिनियम 1980 (संशोधित) के तहत मिलने वाली छूटों से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रमुख सचिव श्री आर के सुधांशु, सचिव डा0 पंकज कुमार पांडेय सहित वन विभाग, बीआरओ के अधिकारी मौजूद थे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के  Facebook  पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

मतदान के लिए दिव्यांगों के लिए विभिन्न सुविधाएं

देहरादून, 3 अप्रेल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने वृद्ध और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदान की हैं।उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 65 हजार 160 वृद्ध मतदाता हैं, जिनकी आयु 85 साल से अधिक है। वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर से ही वोट करने की सुविधा का निर्णय निर्वाचन आयोग ने लिया था। राज्य में  अभी तक 09 हजार 993 वृद्ध मतदाताओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन सभी वृद्ध मतदाताओं को घर पर ही…

लोकसभा चुनाव – दुर्गम क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर ड्रोन रखेंगे नजर

देहरादून, 3 अप्रेल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों व आसपास के क्षेत्रों पर निगरानी रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ड्रोन द्वारा निगरानी रखेगी। उत्तराखंड में विषम भौगोलिक स्थितियों की वजह से अनेक ऐसे स्थान हैं जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा लगाया जाना संभव नहीं हैं एवं जहां सर्विलांस एवं फोटो/वीडियोग्राफी अत्यंत मुश्किल कार्य है। अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों के साथ ही आस-पास के ऐसे मतदान  केंद्र जहां पर सी.सी.टी.वी कैमरा स्थापित नहीं किए जा सकते हैं, ऐसी सड़क गलियाँ अथवा रिहायसी…

केवल पास होल्डर मीडिया को ही मतगणना केंद्र पर प्रवेश की अनुमति

देहरादून, 2 अप्रेल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया के सबंध में दिये गये निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदेय स्थल और मतदान केन्द्र पर केवल प्राधिकृत पासधारक मीडिया प्रतिनिधियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।  उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराया गया प्राधिकार पत्र ही प्रवेश के लिए अनुमन्य होगा। प्राधिकार पत्र धारक मीडिया प्रतिनिधियों को बूथ में कवरेज के पीठासीन अधिकारी की अनुमति लेनी जरूरी होगी। मतगणना…

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करे मीडिया

देहरादून, 22 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामना देते हुए राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की अपील भी की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने इस दौरान कहा कि उत्तराखण्ड में 5 लोक सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक 9 नामांकन पत्र दाखिल…

मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

देहरादून, 22 मार्च। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में आज  समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023 24 में SASCI 2023 24 के तहत केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के सापेक्ष संबंधित विभागों द्वारा धनराशि अवमुक्त कराए जाने व उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा किए जाने की स्थिति की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023- 24 के तहत नाबार्ड पोषित योजनाओं के अंतर्गत विभागों हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नए कार्यों की स्वीकृति व प्रतिपूर्ति लक्ष्यों के सापेक्ष  नाबार्ड से धनराशि और अवमुक्त/…

मतदान के लिए जागरूकता की तेज हुई गतिविधियां

देहरादून, 20 मार्च। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव – 2024 सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं मतदाता जागरूकता के संबंध में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। मतदाता जागरूकता के लिए अनेक थीम पर आधारित गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। 83 लाख 21 हजार 207 मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। राज्य में अब तक 34 लाख 94 हजार मतदाता मतदान की शपथ ले चुके हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी…

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की स्टेट आइकॉन के साथ बैठक

देहरादून, 20 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित राज्य के स्टेट आइकॉन के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी स्टेट आइकॉन से मतदाता जन-जागरूक कार्यक्रम को और भी व्यापक रूप मतदाताओं तक पहुंचाने के अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 19 अप्रैल को प्रदेश में मतदान होना है, ऐसे में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान स्थल तक लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना होगा। बैठक में पद्मश्री डॉ.…

लोकसभा चुनाव – उत्तराखंड में 20 मार्च से नामांकन

देहरादून, 19 मार्च। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो जाएगी। यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने चुनाव संबंधी प्रेस ब्रीफिंग के दौरानदी। उन्होंने कहा कि सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में आरओ मुख्यालय में नामांकन हेतु कल पब्लिक नोटिस चस्पा कर दिया जाएगा। 27 मार्च तक, सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर, प्रत्येक दिवस 11 बजे से लेकर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी।  उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स की एक चेक लिस्ट भी…