देहरादून, 20 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आयुक्त कुमांऊ, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के साथ सेना, आई.टी.बी.पी. तथा बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ सीमांत क्षेत्र विकास से जुड़े विषयों के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की तथा सीमांत क्षेत्र विकास से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हमारे सीमान्त क्षेत्रवासी भी हमारी सीमाओं के प्रहरी है। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को…
Category: उत्तराखंड
योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है – मुख्यमंत्री
देहरादून, 20 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है जो मनुष्य की मानसिक व शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक…
दिव्यांगों फरियादियों तक खुद पहुंचती हैं मुख्य सचिव
देहरादून, 19 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सचिव कार्यालय में उनसे मिलने आए दिव्यांग फरियादियों की सुविधा के लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष व्यवस्था की है। अब दिव्यांगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्य सचिव से मिलने मुख्य सचिव कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर जाने की आवश्यकता नहीं है। मुख्य सचिव स्वयं दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिदिन फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का संज्ञान लेती है। उल्लेखनीय है कि दिव्यांगजनों के साथ ही आमजन की समस्याओं की सुनवाई के लिए…
बुलेट कैमरा जैसे गैजेट्स से खनन पर निगरानी रखेगा उत्तराखंड
देहरादून, 18 जून। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में अवैध खनन पर सख्त निगरानी तथा वैध खनन से राजस्व बढ़ाने के लिए एमडीटीएसएस (माइनिंग डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एण्ड सर्विलेन्स सिस्टम ) को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व उधमसिंह नगर के 40 चेक गेट पर लगाने के लगभग 93 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को सचिवालय में खनन विभाग की आज की व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में सहमति दी है। एमडीटीएसएस को देहरादून के 8 चेक गेट, हरिद्वार के 13 चेक गेट, नैनीताल के 10 चेक गेट तथा उधमसिंह…
मॉर्निंग वॉक पर निकले धामी ने सड़क किनारे बनाई चाय
नैनीताल। नैनीताल के लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मॉर्निंग वॉक के दौरान दुकान पर चाय बनाते देख हैरान रह गए। उन्होंने अपने हाथ से अदरक कूटकर चाय वाले की हेल्प की। नैनीताल दौरे पर ये नजारा आज सुबह देखने को मिला। शहर के दौरे पर आए धामी मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के पास भी पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान कुछ समस्याएं सामने आई तो उन्होंने तुरंत अफसरों को जरूरी हिदायत दी। इसके बाद मुख्यमंत्री बीपी पांडेय अस्पताल पहुंच गए और व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मरीजों से…
कैंची धाम में जुटी रिकॉर्ड भीड़ के मैनेजमेंट से सरकार खुश
देहरादून, 17 जून। कैंचीधाम में बाबा नीब करौरी के 60वें जन्मोत्सव के सफल संचालन से सरकार ने सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा का संदेश दिया है। महोत्सव में पहली बार रिकॉर्ड ढ़ाई लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने पर सरकार ने ठोस प्रबंधन की नजीर पेश की है। खासकर दर्शन से लेकर श्रद्धालुओं से जुड़ी हर सुविधा और व्यवस्था का देश-दुनिया में देवभूमि के प्रति सुगम यात्रा का संदेश गया है। इस साल बाबा नीब करौरी के जन्ममहोत्सव पर आयोजित कैंचीधाम महोत्सव ने श्रद्धालुओं की दर्शन को जुटी भीड़ से…
कार्यों को उलझाने के बजाए सुलझाने की प्रवृत्ति रखें अधिकारी – सीएम
नैनीताल, 17 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा करते हुए अफसरों को उनकी जिम्मेदारियों का पाठ याद दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति हर वर्ग तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इससे लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर योजना के साथ कार्य करें। धामी ने कहा कि कई बार शिकायत मिलती है,तो अधिकारी आम जन के कार्यों को उलझा देते है, जबकि अधिकारियों को प्रवृत्ति कार्यों को सुलझाने की होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों…
अग्रवाल ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
उत्तरकाशी, 16 जून। जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यमुनोत्री मंदिर का दर्शन करने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने यमुनोत्री मार्ग पर यात्रा को लेकर किए गए इंतजामों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। शहरी विकास, आवास, वित्त, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल तीन दिन के जनपद भ्रमण पर हैं। आज दूसरे दिन श्री अग्रवाल ने सायं को यमुनोत्री धाम जाकर सूर्यकुंड में स्नान…
धामी ने दी ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई
देहरादून, 16 जून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों विशेष तौर पर राज्य के मुस्लिम नागरिकों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की बधाई दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News 14 Today के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow…
धामी ने रुद्रप्रयाग वाहन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
देहरादून, 15 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी रूद्रप्रयाग…
