Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने भाजपा पर निकाली भड़ास, महाकुम्भ और बजट समेत कई मामलो पर उठाये सवाल, बोले- 70 करोड़ लोगों ने किया स्न्नान

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव : मंगलवार को सपा प्रमुख पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सहारनपुर में भाजपा पर अपनी भड़ास निकाली। जहां अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यूपी विधानसभा में तो 420C कर सकते हैं, लेकिन अगर 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हो जाएं तो भाजपा की 420C नहीं चलेगी। आज से सत्र शुरू हो रहा है। आपने दिल्ली का सत्र भी देखा होगा, जो बजट आया था। वो निराशाजनक बजट था। अगर आप किसी से व्यक्तिगत तौर पर पूछेंगे कि बजट…

Saharanpur News : आपस में भिड़ गए शादी में आये मेहमान, जमकर चले ईंट-पत्थर, बारात में आये युवक की मौत 

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर थाना देहात कोतवाली इलाके में एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त पत्थराव हो गया जब छेड़छाड़ के बाद दो गुटों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चल गए। पत्थराव में एक युवक के सिर पर ईंट लगने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने शादी में आए मेहमानों पर ईंट-पत्थर फेंके गए। सूचना मिलने पर आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजन शव को…

Bank Fraud : बैंक खाते की केवाईसी के बहाने कोरे कागज़ पर कराये हस्ताक्षर, बैंक मैनेजर और कर्मचारी ने हड़प ली 14 लाख की एफडी

Bank Fraud

सहारनपुर : ऑनलाइन ठगी के बाद जालसाजों ने अब ठगी का नया तरिका निजात किया है। बैंक से जुड़े कर्मचारियों ने केवाईसी के बहाने न सिर्फ खाताधारकों के हस्ताक्षर करा रहे हैं बल्कि उनके खातों से जमा पूंजी निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में सामने आया है। जहां कस्बा गंगोह में एक खाताधारक ने बैंक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बैंक मैनेजर और कर्मचारी ने उसकी 14 लाख रुपये की एफडी करा दी और उसके दस्तावेज…

Saharanpur News : पैसों के विवाद में कैफे मालिक की हत्या कर दी, दाऊद इब्राहिम को अपना गुरु मानता था गुरू

Saharanpur Crime News

सहारनपुर : सहारनपुर में कैफे मालिक ओवैस की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी अलसमद उर्फ ​​दाऊद को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पैसों के विवाद में कैफे में ही ओवैस को गोली मार दी थी। आरोपी दाऊद इब्राहिम से प्रभावित था और खुद को उसका अनुयायी बताता था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्तौल भी बरामद कर ली है और आगे की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 11 फरवरी को हुई कैफे मालिक ओवैस की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…

Firozabad News : भाभी के प्यार में देवर की ऐसी दीवानगी, भाभी के मना करने पर काट ली हाथ की नस, सदमे में परिवार के लोग 

Firozabad News

फिरोजाबाद : शिकोहाबाद में भाभी के लिए देवर के प्यार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। भाभी के लिए देवर की दीवानगी ने उसकी हालत खराब कर दी। जब भाभी ने देवर को मना किया तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। जिसके चलते परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। देवर की करतूत के बाद परिवार के लोग सदमे में है और भाभी इस बात को लेकर डरी हुई है कहीं वह कोई और कदम ना उठा ले। आपको बता…

Saharanpur News : सहारनपुर में पहुंच रही बुखार और वायरल की नकली दवाइयों की खेप, फेल हुए हरियाणा-उत्तराखंड में बनी तीन दवाओं के सैंपल 

Saharanpur News

सहारनपुर : हरियाणा और उत्तराखंड में बनी संक्रमण, बुखार, दर्द जैसी बीमारियों की तीन दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इन तीनों दवाओं के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। अब औषधि प्रशासन विभाग ने निर्माता फर्म को नोटिस देकर दवाओं का स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों को भी दवा न बेचने को कहा गया है। दरअसल, जिले में औषधि प्रशासन विभाग की टीम समय-समय पर मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर दवाओं के सैंपल लेती है। सैंपल को सील कर जांच…

Saharanpur News : पत्नी की बेरुखी के चलते युवक ने किया सुसाइड, मायके गई पत्नी 4 माह से नहीं लौटी ससुराल

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना मंडी इलाके की पीरवाली गली में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पत्नी की बेवफाई से खफा युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि युवक की पत्नी पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। कई…

Akhilesh Yadav : ‘चुनाव आयोग मर चुका है, नोटिस भेजा तो कोर्ट में बात होगी’, अखिलेश बोले- बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देंगे

Akhilesh Yadav

लखनऊ : अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा। कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है। अगर नोटिस भेजा तो कोर्ट में बात होगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी को उसी की भाषा में जवाब देंगे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को राजधानी लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस मौके पर उन्होंने मिल्कीपुर चुनाव समेत विभिन्न मुद्दों पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है। अगर चुनाव आयोग नोटिस भेजता है तो कोर्ट में बात होगी। वहां हमें…

UP BJP Politics : जानिए क्यों नहीं हो रहे नए जिलाध्यक्षों की घोषणा, मानकों की अनदेखी कर नाम शामिल करने की चर्चा 

CM Yogi In Action Mode

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन के निष्पक्ष चुनाव कराने के दावे से इतर प्रदेश भाजपा के जिला अध्यक्षों की सूची मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और बड़े नेताओं की पसंद-नापसंद के चलते अटकी हुई है। नतीजतन जिला अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के 15 दिन बाद भी सूची जारी नहीं हो पाई है। इतना ही नहीं कई जिलों में जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए तय मानकों की अनदेखी कर सूची में नाम शामिल करने की भी चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक 50 से ज्यादा जिलों में अपने…

Sitapur News : रात भर गरजा योगी सरकार का बुलडोजर, जमींदोज किये गए दो धार्मिक स्थल, भारी पुलिस बल रहा तैनात 

Sitapur News

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर में देर रात हाईवे के किनारे प्राचीन काल से बनी मस्जिद और मंदिर को बुलडोजर से ढहा दिया गया। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में सेतु निगम ने सर्विस लाइन निर्माण के दौरान आड़े आ रही दोनों इमारतों को जमींदोज कर दिया। दोनों समुदायों के पक्षों की सहमति के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। देर रात तक चली इस बुलडोजर कार्रवाई को देखने के लिए भारी भीड़ जुटी। यह पूरा मामला सिधौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है। मस्जिद और मंदिर पर…