Army Boxes Saharanpur : चोरी की गाड़ियों के गोदाम में मिले सेना के गोलाबारूद के 50 डिब्बे, जांच में जुटा पुलिस महकमा 

Army coaches found in vehicle depot

सहारनपुर : मेरठ का कबाड़ी बाजार सोतीगंज भले ही बंद हो गया हो लेकिन चोरी की गाड़ियों का कटान बंद नहीं हुआ है। चोरी के वाहनों के कटान के लिए कबाड़ियों ने सहारनपुर में अपना ठिकाना बनाया हुआ है। थाना नकुड़ इलाके में चोरी वाहनों का कटान बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। जिसकी बानगी सोमवार को उस वक्त देखने को मिली थी जब हरियाणा पुलिस ने छापेमारी कर हरियाणा से चोरी हुई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाडी बरामद की। पुलिस ने मौके से चोरी की गाड़ी के साथ…

Amit Shah News : अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी मामले में अमित शाह के खिलाफ परिवाद में गवाही, अगली सुनवाई 29 मार्च को

BR Ambedkar Row

सुल्तानपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ चल रहे मामले में आज एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जिसमें दूसरे गवाह की गवाही दर्ज होनी थी। गवाह ने आज विशेष कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। दरअसल मामला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संसद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़ा है। इस बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के धम्मौर थाना निवासी राम खेलावन ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया…

Dihuli Case Verdict : सामूहिक हत्याकांड में 3 दोषियों को सजा ए मौत, कोर्ट ने 44 साल बाद सुनाया फैसला, 24 दलितों की की थी हत्या

24 Dalits Killed Dihuli Firozabad

मैनपुरी : फिरोजाबाद के दिहुली गांव में 44 साल पहले हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हाल ही में दोषी करार दिए गए कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष और दोषियों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। कोर्ट जाते समय तीनों दोषी खुद को निर्दोष बता रहे थे।…

UP Police Bharti : यूपी पुलिस में भर्ती हुई सोनभद्र के किसान की तीन बेटियां, सेल्फ स्टडी से किया मुकाम हासिल

Three daughters of a farmer from Sonbhadra were recruited in UP Police

सोनभद्र : जनपद सोनभद्र की तीन सगी बहनों ने उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है बल्कि माता-पिता का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। ख़ास बात ये है तीनों बहनें साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता किसान हैं। इनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। ग्रामीण परिवेश और पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद इन्होंने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास कर ली है। इनके चयन से गांव ही नहीं बल्कि जिले…

Imran MAsood : इमरान मसूद के बोटी-बोटी ब्यान को लेकर हाईकोर्ट में हो रही सुनवाई, एमपी-एमएलए कोर्ट में शुरू हुआ ट्रायल

Imran Masood Searching Political Ground

सहारनपुर : इलाहाबाद हाईकोर्ट सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करेगा। सांसद इमरान मसूद ने हाईकोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिका दाखिल की है। मामला पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए भड़काऊ भाषण से जुड़ा है। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की एकल पीठ मामले की सुनवाई करेगी। अगर कोर्ट इमरान मसूद पर कोई फैसला सुनाता है तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इमरान मसूद के खिलाफ 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर विवादित बयान देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। आपको…

MP Imran Masood : लोकसभा में बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, मां शाकम्भरी देवी हो सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम

Congress MP Imran Masood spoke in Lok Sabha

सहारनपुर : सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा सत्र के दौरान जिले के कई मुद्दे उठाए। उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की। उन्होंने कहा- सहारनपुर ऐतिहासिक जिला है। वहां मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। जहां कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। स्टेशन का नाम मां शाकंभरी देवी के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा- देवबंद स्टेशन का नाम मौलाना हुसैन अहमद मदनी के नाम पर रखा जाना चाहिए। वंदे भारत ट्रेन अलीगढ़ होकर चलाई जानी चाहिए। जिसका फायदा अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों…

Shamli News : भुगतान के लिए चीनी मिल के बाहर लगाया ताला, दो दर्जन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Case filed against two dozen farmers

शामली : जनपद शामली के थानाभवन में बजाज शुगर मिल के मुख्य गेट पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन करना किसानों को महंगा पड़ गया। धरने पर बैठने वाले छह नामजद व 20 अज्ञात किसानों के खिलाफ शुगर मिल प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। किसानों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद किसानों में रोष बना हुआ है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर कहा कि मिल पर धरना दे रहे किसानों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई की गई तो भाकियू…

Mayawati PC : बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान,बोली- रिश्तों से ऊपर पार्टी है, जो ईमानदारी काम करेगा उसे आगे बढ़ने का मौका मिलेगा

BSP In UP

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि मेरे लिए भाई, बहन और रिश्तेदार ही बहुजन समाज का हिस्सा हैं। इसके अलावा और कुछ नहीं है। इसके अलावा जो भी बहुजन समाज से पार्टी के हित में पूरी ईमानदारी और लगन से काम करेगा, उसे आगे बढ़ने का मौका जरूर दिया जाएगा। इस मामले में मेरे रिश्तेदार आदि भी आड़े नहीं आएंगे। मायावती ने कहा कि पिछले कुछ सालों से सत्ता और विपक्ष में बैठी सभी जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवादी…

Saharanpur Me CM Yogi : मुख्यमंत्री योगी ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया, निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की, प्रबंधन में मचा रहा हड़कंप

Saharanpur Me CM Yogi

सहारनपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सहारनपुर के पंवारका में नवनिर्मित मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय में सीएम के निरीक्षण के दौरान प्रबंधन में हड़कंप की स्तिथि रही। इस दौरान सीएम योगी ने भवन निर्माण को ले क्र सबंधित विभाग को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि सीएम योगी…

CM Yogi : उद्यमियों को चेक, ओडीओपी उपकरण और प्रमाण पत्रवितरित कर बोले सीएम योगी डबल इंजन सरकार ने सहारनपुर को दिलाई नई पहचान

Saharanpur's wood carving is getting global recognition

सहारनपुर : वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के जरिए सहारनपुर की वुड कार्विंग को वैश्विक पहचान मिल रही है। आज करीब एक हजार करोड़ के वुड कार्विंग उत्पाद दुनिया में निर्यात हो रहे हैं। आज सहारनपुर की वुड कार्विंग दुनिया के बाजार में पहुंच रही है। सहारनपुर को दिल्ली और लखनऊ से जोड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। जल्द ही सहारनपुर से दिल्ली का सफर महज सवा दो घंटे में पूरा होगा। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में है, जबकि दस साल पहले यहां विश्वविद्यालय…