सहारनपुर : सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके के गांव बस्तम में तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में न सिर्फ हड़कंप मचा हुआ है बल्कि ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार सुबह गांव के पास तेंदुआ देखे जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के सूचना देने पर वन विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है। सुबह से वन विभाग तेंदुए को पकड़ने में लगा हुआ है लेकिन तेंदुआ जंगलों में दौड़…
Category: उत्तर प्रदेश
ग़ाज़ियाबाद मे शहीद हुआ शामली का सिपाही, गांव में मातम का माहौल, बेटे की शहादत क्या बोले पिता ? – Shamli News
शामली : उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के थाना मसूरी इलाके में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नोएडा फेज-3 थाने की पुलिस एक वांछित लुटेरे को पकड़ने पहुंची थी। दबिश के दौरान पुलिस ने कादिर उर्फ मंटा नामक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात अपराधियों के पकड़े जाने से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने न सिर्फ पुलिस टीम पर पथराव कर दिया बल्कि लाठी डंडों से मारपीट कर दी। ग्रामीणों के हमले में एक सिपाही शहीद हो गए…
मदरसों, कब्रिस्तानों और ईदगाहों पर हुई कार्यवाई पर भड़के जमीयत अध्यक्ष, बोले – संविधान का हो रहा खुला अपमान – Moulana Arshad Madni
सहारनपुर : यूपी में मदरसों के खिलाफ हो रही कार्रवाई ने एक बार फिर धार्मिक और संवैधानिक अधिकारों को लेकर बहस छिड़ गई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मदरसों पर किसी भी तरह की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद प्रदेश में नेपाल सीमा से लगे मुस्लिम बहुल जिलों में मदरसों, दरगाहों, ईदगाहों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाकर न सिर्फ सील किया जा रहा है, बल्कि कुछ को तोड़े जाने की भी खबरें हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी…
13 स्टोन क्रशरों से खनिजों का अवैध परिवहन, सीसीटीवी बंद कर अलग-अलग गेटों से निकाले गए खनिज लदे वाहन – Illegal Mining
सहारनपुर : सहारनपुर के बेहट तहसील इलाके में प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया दिन रात अवैध खनन का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं। रात के अँधेरे में पोकलैंड मशीनों से यमुना नदी का सीना चीर कर अवैध खनन किया जा रहा है। वहीं विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं है। निरीक्षण के दौरान 13 स्टोन क्रशर ऐसे मिले जो अलग-अलग गेटों से अवैध खनन का कारोबार कर रहे थे। हैरान करने वाली बात तो ये है कि स्टोन क्रशरों…
अभिनेत्री उर्मिला के घर के ताले तोड़ मकान में घुसी उत्तराखंड की महिलाऐं, वजह जान रह जाएंगे हैरान – Saharanpur News
सहारनपुर : फिल्म अभिनेत्री उर्मिला और हरिद्वार के भाजपा नेता सुरेश राठौर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अभिनेत्री उर्मिला सोशल मीडिया अकाउंट पर सुरेश राठौर के खिलाफ तरह तरह की पोस्ट कर रही हैं वहीं उनसे जुड़ी महिलाओं के खिलाफ भी बयानबाजी करती आ रही हैं। उर्मिला ने उत्तराखंड की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौर को न सिर्फ सुरेश राठौर की रखैल बताया बल्कि उसको HIV पॉजिटिव करार दे दिया। जिससे आहत आरती गौर चार महिलाओं के साथ ताला तोड़ कर…
बुर्का पहन मंदिर के घुसे युवक को पकड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल, जांच में जुटा खुफिया विभाग – Shamli News
शामली : यूपी के जनपद शामली की शहर कोतवाली इलाके में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। गांव बरखंडी रोड स्थित वीरों वाला मंदिर के पास बुर्का पहने युवक को स्थानीय लोगों ने संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। युवक की हरकतों पर शक होने पर जब उसका चेहरा देखा गया तो वह पुरुष निकला, जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग दंग रह गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने न सिर्फ उसकी धुनाई के दी बल्कि जमकर खरीखोटी सुनाई। जिसने भी देखा युवक पर हाथ साफ के दिया। इसका वीडियो सोशल…
परीक्षा देकर कॉलेज से निकलते ही बी फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या, जांच में।जुटी पुलिस – B.Farma Student Murder
सहारनपुर : शनिवार को सहारनपुर पुलिस ने उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े बी-फार्मा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र आईआईएमटी कॉलेज में एक्सटर्नल परीक्षा देकर निकल रहा थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे कार सवार बदमाशों ने छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जमीन पर गिरकर तड़प रहे एक छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि मौके…
शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने पर फैसला सुरक्षित, राधा-रानी को पक्षकार बनाने की मांग खारिज – Allahabad High Court
प्रयागराज : श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद में मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के लिए दाखिल याचिका पर पक्षकारों की बहस शुक्रवार को पूरी हो गई। वहीं, इस मामले में राधा रानी को पक्षकार बनाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अब रुक्मणी को पक्षकार बनाने की मांग को लेकर एक और याचिका दाखिल की गई है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र कर रहे हैं। मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के मामले पर…
8वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन और पेंशन में कितना पैकेज की उम्मीद की जा सकती है? – 8Th Pay Commission
नई दिल्ली : 1 जनवरी 2026 वह तारीख है जिस दिन 8वां वेतन आयोग लागू होने वाला है। यह वेतन नए आयोग को केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में मंजूरी दी थी। इस देश के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन किया जाएगा। नए आयोग में वेतन और पेंशन में अनुपात का आकलन। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन मानक जैसे महत्वपूर्ण विषयों…
मथुरा में दबंगों ने दलित दूल्हे को बग्गी से नीचे उतारा, बारातियों से की मारपीट, संगीनों के साये में हुई शादी की रस्में – Mathura News
मथुरा : जिले में दलित युवती की शादी में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। डीजे पर डांस के दौरान दबंगों ने बारातियों से झगड़ा किया। दूल्हे को बग्गी से नीचे उतारकर दोबारा बग्गी पर न चढ़ने की धमकी दी। जिसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा ही गया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संगीनों के साये शादी की रस्में पूरी कराई गईं। शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को पुलिस सुरक्षा में अलीगढ़ स्थित उनके घर ले जाया गया। घटना 20 मई (मंगलवार) की शाम…
