अलीगढ़ : अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के एक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने और मैसेज भेजने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जांच में पता चला है कि प्रोफेसर आठ छात्राओं को मैसेज भेज रहा था। उनसे लंबी बातचीत करता था। दोस्ती करने के लिए कहता था। अच्छे नंबर दिलाने और परीक्षा पास कराने का झांसा देता था। बुधवार को छात्रा द्वारा पुलिस को भेजी गई शिकायत और गुरुवार को हुई घटना के बाद शुक्रवार को दिनभर कॉलेज में इस मामले…
Category: उत्तर प्रदेश
एनआईए ने गोरखपुर में बैंकॉक के कारोबारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला – Gorakhpur News
गोरखपुर : जिले के खजनी क्षेत्र के रावतदारी गांव और राम गढ़ताल थाना क्षेत्र के आजाद नगर पूर्वी निवासी पन्ने लाल यादव के घर पर एनआईए शनिवार की सुबह से छापेमारी कर रही है। बैंकॉक में रहने वाले पन्ने लाल यादव के खातों से संदिग्ध और अवैध लेन-देन की बात सामने आ रही है। लखनऊ से आई चार सदस्यीय टीम ने शनिवार की सुबह खजनी थाना क्षेत्र के रावतदारी गांव और तारामंडल स्थित आवास पर छापेमारी की। एनआईए की टीम दस्तावेज और लैपटॉप जब्त कर गहन जांच कर रही है।…
भाई की बुरी नीयत से बचने के लिए बहन ने किया धर्म परिवर्तन, ऋषि से शादी कर बन गई महक, बोली- हिजाब और हलाला नहीं मंजूर – Bareilly News
बरेली : बरेली में एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपने प्रेमी से शादी कर ली। उसका कहना है कि उसका चचेरा भाई उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उससे तंग आकर वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के पास चली गई। उसने धर्म परिवर्तन कर अपनी मर्जी से उससे शादी कर ली। उसका चचेरा भाई उस पर शादी का दबाव बना रहा था, जिसके चलते उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली महक ने धर्म परिवर्तन कर बरेली के युवक ऋषि राय से शादी कर ली। आचार्य केके शंखधार…
पुलिस ने बंगाली महिला से गैंगरेप का 24 घंटे में किया खुलासा, मुठभेड़ के चार आरोपी गिरफ्तार, तीन घायल – Shamli Gangrape Encounter
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस ने बंगाली महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में तीन आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए हैं। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने सकुशल गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पश्चिम बंगा की रहने वाली…
केंद्र की राहवीर योजना प्रदेश में लागू, घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम – Raah Veer Scheme
लखनऊ : केंद्र द्वारा प्रस्तावित राहवीर योजना यूपी में लागू हो गई है। घटना के एक घंटे के भीतर घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार का इनाम मिलेगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई “राहवीर योजना” उत्तर प्रदेश में लागू हो गई है, जिसके तहत “गोल्डन-ऑवर” में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इस योजना के तहत सरकार सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुरस्कृत करेगी। यह योजना लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में…
यूपी में मोबाइल पर बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, होंगी वाहन रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं, व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा को परिवहन विभाग ने दी हरी झंडी – Lucknow News
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वाहन स्वामियों और परिवहन से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, चालान और परिवहन से जुड़ी कई सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए ये सुविधाएं आसानी से मिल जाएंगी। परिवहन विभाग के आधिकारिक चैटबॉट नंबर 8005441222 पर यह सुविधा शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने अब उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को इस चैटबॉट सेवा के लिए…
यूपी के राज्य कर्मचारियों को 28 मई तक राहत, आधे कर्मचारियों ने अभी तक नहीं भरा ऑनलाइन अप्रेजल – Uttrakhand Government
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए वार्षिक प्रविष्टि (मूल्यांकन) ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा बढ़ाकर 28 मई 2025 कर दी है। यह फैसला समूह ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ के सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि मानव संसाधन पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि कुल 8,22,660 कर्मचारियों में से अभी तक केवल 4,01,219 ने ही अपना वर्क फ्लो जनरेट किया है। यह स्थिति सरकार के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कार्मिक विभाग के शासनादेश के अनुसार…
हाईकोर्ट के एडिशनल जज बनाये गए सुभाष उपाध्याय, जानिए कौन हैं जस्टिस सुभाष उपाध्याय ? – Justice Subhash Upadhyaya
नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। सुभाष उपाध्याय को हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति उत्तराखंड हाईकोर्ट के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 में की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 12 अप्रैल 2023 को सुभाष उपाध्याय को उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज बनाने की संस्तुति की। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें जज बनाने…
मनचले की हरकत से आहत छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान, सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो किया वायरल – Saharanpur Student Sucide
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ इलाके में कक्षा 10वीं की छात्रा ने खौफनाक कदम उठाया है। जहां मनचले की हरकतों से परेशान एक गांव में कक्षा दसवीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन आकर जहर खाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं छात्रा के शव को कब्जे में लेकर…
दारुल उलूम के मोहतमिम ने फिलिस्तीन के लिए दुआ की अपील की – Darul Ulum News
देवबंद: फतवों का शहर और विश्व प्रसिद्ध दारुल उलूम देवबंद फिलिस्तीन के बचाव में उतर आया है। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने फिलिस्तीन पर हुए हमले पर अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन खासकर गाजा में क्रूरता और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। यहां युद्ध नहीं बल्कि नरसंहार हो रहा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठन के मूकदर्शक बने रहने पर गुस्सा जताया। दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि…
