शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में बदमाशों ने खाकी की साख को खुली चुनौती देते हुए धागा व्यापारी के कैशियर से करीब 29 लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो कार में सवार थे, जिसके चलते उन्होंने सरकारी गाड़ी का भ्रम पैदा कर कैशियर को रुकवाया और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। ‘भारत सरकार’ लिखी कार से लूट की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीआईजी सहारनपुर और…
Category: उत्तर प्रदेश
प्रेमिका की बेरहमी से हत्या, गुप्तांगों पर भी किया हमला, मरने तक 45 बार चाकू घोंपा – Moradabad Murder
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के मिल्क मैनाठेर गांव में शनिवार शाम से लापता लड़की का शव उसके घर से 200 मीटर दूर मक्के के खेत में मिला। लड़की के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक…
फर्जी फर्म के नाम पर 12 लाख रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस – Saharanpur News
सहारनपुर : सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से 12 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी कंपनी के दस्तावेज दिखाकर उसे निवेश के लिए प्रेरित किया और रुपये ठग लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिशन कंपाउंड निवासी तपेश ममगई ने लिखित शिकायत देकर बताया कि दीपक चौहान नाम के व्यक्ति से उसकी पुरानी जान-पहचान है। दीपक पहले भी जरूरत पड़ने पर रुपये लेता था और समय पर लौटा…
नए डीजीपी का ऐलान, पुलिस में जल्द होंगी 20 हजार नई भर्तियां, कांस्टेबल ट्रेनिंग में होगा एआई का इस्तेमाल – UP Police Recruitment
लखनऊ : डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस बल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाया जाएगा। जल्द ही शुरू हो रहे 60244 कांस्टेबलों के प्रशिक्षण में एआई को शामिल किया जाएगा, ताकि वे नई चुनौतियों से निपट सकें। महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वह सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश की जन सुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) को देश में सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।…
शामली-अंबाला हाईवे निर्माण के दौरान हादसा, सिर पर गिरा लिंटल पैनल, साइट इंजीनियर की दर्दनाक मौत – Saharanpur News
सहारनपुर : शामली-अंबाला हाईवे निर्माण के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीमेंट का लिंटर पैनल गिर गया। जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में साइट इंजीनियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई मजदुर बाल बाल बच गए। हादसे के बाद कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए। शामली-अंबाला हाईवे निर्माण कार्य के दौरान रविवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। बल्लू गांव के पास लिंटल पैनल गिरने से युवा साइट इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की…
1991 बैच के आईपीएस राजीव कृष्ण बने यूपी के नए डीजीपी, कार्यभार संभाला, सीएम योगी से की मुलाकात – New DGP Of UP
UP DGP : राज्य सरकार ने 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण को डीजीपी नियुक्त किया है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ निदेशक सतर्कता की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव कृष्ण को 11 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को सुपरसीड करके डीजीपी बनाया गया है। आपको बता दें कि निवर्तमान डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं मिल पाया था, जिसके बाद देर शाम राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाए जाने की घोषणा की गई। उन्होंने रात करीब 9 बजे डीजीपी का कार्यभार संभाला। आपको बता दें कि…
शामली में ट्रेन पलटाने की कोशिश नाकाम, बदमाशों ने ट्रैक में रखे पत्थर और पाइप, चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टला – Shamli News
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हु ही है। ट्रेन चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। चालक की सूझबूझ से शामली और बलवा गांव के बीच बदमाशों की शरारत को नाकाम हो गया। घटना के बाद पुलिस और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दिल्ली के अधिकारियों ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों से भी मामले की जानकारी ली है। इस मामले के दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें रेलवे लाइन के दोनों ओर करीब…
अवैध खनन रोकने के लिए डीएम ने टॉस्क फ़ोर्स का किया गठन, क्या सहारनपुर में रुक पायेगा अवैध खनन का कारोबार ? – Illegal Mining In Saharanpur
सहारनपुर : सहारनपुर में अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन माफिया अवैध खनन कर न सिर्फ पर्यावरण को नुक्सान पहुंचा रहे हैं बल्कि राजस्व को भी करोडो का नुकसान हो रहा है। यही वजह है कि अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने अवैध खनन रोकने के लिए एक बार फिर से टॉस्क फ़ोर्स का गठन किया है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर की…
चाइल्ड पोर्नोग्राफी गिरोह ने 82 स्कूली बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बनाए थे, नवीन के फोन में मिला डाटा – Aligarh News
अलीगढ़ : नवीन ने डार्क वेब पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए सामग्री बेचने के लिए कुल 82 बच्चों के अश्लील वीडियो और फोटो बनाए थे। उसने ये सभी वीडियो फोटो अपने मोबाइल और डाटा कार्ड में एकत्र कर लिए थे। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के फोरेंसिक विभाग द्वारा उसके पास से बरामद मोबाइल और डाटा की जांच में सीबीआई ने इसका खुलासा किया है। गभाना में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद चाइल्ड पोर्नोग्राफी के लिए अश्लील वीडियो और फोटो बनाने और उन्हें साइट्स पर अपलोड कर वायरल करने के…
छात्राओं से मेहंदी लगे हाथो की मांग रहा था फोटो, पास करने का दिया झांसा, अश्लील मैसेज भेजने वाला प्रोफ़ेसर गिरफ्तार – Aligarh News
अलीगढ़ : अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के एक प्रोफेसर के खिलाफ छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने और मैसेज भेजने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जांच में पता चला है कि प्रोफेसर आठ छात्राओं को मैसेज भेज रहा था। उनसे लंबी बातचीत करता था। दोस्ती करने के लिए कहता था। अच्छे नंबर दिलाने और परीक्षा पास कराने का झांसा देता था। बुधवार को छात्रा द्वारा पुलिस को भेजी गई शिकायत और गुरुवार को हुई घटना के बाद शुक्रवार को दिनभर कॉलेज में इस मामले…
